World Blood Donor Day 2025: कौन कर सकता है रक्तदान और कौन नहीं? जानें ब्लड डोनेशन से जुड़ी ज़रूरी बातें
World Blood Donor Day 2025: कौन कर सकता है रक्तदान और कौन नहीं? जानें ब्लड डोनेशन से जुड़ी ज़रूरी बातें
रक्तदान एक महादान है, जो किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। लेकिन हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता। रक्तदान करने से पहले कुछ बातों का जानना बेहद ज़रूरी है ताकि यह प्रक्रिया दाता और प्राप्तकर्ता दोनों के लिए सुरक्षित रहे। आइए, जानते हैं रक्तदान से जुड़ी ज़रूरी बातें
Published : Jun 14, 2025 09:52 am IST, Updated : Jun 14, 2025 09:52 am IST
1/6Image Source : social
रक्तदान एक महादान है, जो किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। लेकिन हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता। रक्तदान करने से पहले कुछ बातों का जानना बेहद ज़रूरी है ताकि यह प्रक्रिया दाता और प्राप्तकर्ता दोनों के लिए सुरक्षित रहे। आइए, जानते हैं रक्तदान से जुड़ी ज़रूरी बातें
2/6Image Source : social
कौन कर सकता है रक्तदन: 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए। रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है, पुरुषों में यह कम से कम 13 g/dL और महिलाओं में 12.5 g/dL होना चाहिए। दान के दिन व्यक्ति को बुखार, सर्दी, फ्लू, या किसी तरह का संक्रमण नहीं होना चाहिए साथ ही किसी भी तरह की रक्त-जनित बीमारी (जैसे HIV, हेपेटाइटिस) नहीं होना चाहिए।
3/6Image Source : social
रक्तदान कौन नहीं कर सकता: हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, एड्स के मरीज रक्तदान नहीं कर सकते। अगर हाल ही में कोई बड़ी सर्जरी हुई है तब भी आप ब्लड नहीं डोनेट कर सकते। अगर पिछले 12 महीनों में टैटू या शरीर पर कोई छेद करवाया हो। प्रेग्नेंट महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती हैं।
4/6Image Source : social
रक्तदान से पहले क्या करें: रक्तदान से एक रात पहले 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। रक्तदान से पहले और बाद में खूब पानी पिएं। अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें। रक्तदान से कम से कम 24-48 घंटे पहले शराब और धूम्रपान से बचें। डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में बताएं।
5/6Image Source : social
रक्तदान के बाद क्या करें? रक्तदान के बाद कुछ देर आराम करें। खूब पानी, जूस, या अन्य तरल पदार्थ पिएं। पौष्टिक और हल्का भोजन करें। आयरन युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। रक्तदान के कम से कम 24 घंटे तक भारी शारीरिक गतिविधि या ज़ोरदार व्यायाम से बचें।
6/6Image Source : social
क्या है रक्तदान की प्रक्रिया: रक्तदान की प्रक्रिया लगभग 10-15 मिनट में पूरी हो जाती है, जिसमें लगभग 350-450 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। पूरी प्रक्रिया (पंजीकरण, जांच, रक्तदान और आराम) में लगभग एक घंटा लग सकता है। रक्तदान के लिए हमेशा नई और स्टेराइल सुइयों और उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जिससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता।