1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. करनाल सीट से टिकट नहीं मिलने पर रेणु बाला गुप्ता ने जताई नाराजगी, बोलीं- 8 सितंबर को लूंगी फैसला

करनाल सीट से टिकट नहीं मिलने पर रेणु बाला गुप्ता ने जताई नाराजगी, बोलीं- 8 सितंबर को लूंगी फैसला

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 06, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 02:42 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता को टिकट नहीं मिलने से उन्होंने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को समर्थकों को बीच अपना फैसला दूंगी।

Former Karnal Mayor Renu Bala Gupta did not get the ticket said I am sad I will take a decision on 8- India TV Hindi
करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता को नहीं मिला टिकट Image Source : FACEBOOK

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही राजनीति भी तेज हो गई है। इस बीच करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता का बयान आया है। दरअसल करनाल की विधानसभा सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने करनाल से जगमोहन आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि करनाल विधानसभा सीट से रेणु बाला गुप्ता दावेदार थीं। वह दो बार की मेयर रह चुकी हैं। इसे लेकर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि मैंने लगातार 10 साल तक पार्टी की निष्ठा से सेवा की है। चाहे जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने लगाई है, उसे बड़ी बखूबी के साथ निभाया है।

रेणु बाला गुप्ता ने जताई नाराजगी

उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग, आशीर्वाद लगातार बनकर आया है। मेरा मन दो दिन से आहत है और परेशान है। लोग, समर्थक मुझसे संपर्क साधे हुए हैं। वे मेरा साथ जुड़कर चलना चाहते हैं। मेरा निर्णय जनता पर है, जहां मैं शादी करके आई थी, वहां प्रेम मिला। उन्होंने बेटी बनाकर रखा। मैं भूल गई कहां मेरा कर्म का परिवार है, कहां मेरा धर्म का परिवार है। लोगों का जो प्रेम मुझे मिला है, मैं लोगों के ऊपर अपना फैसला छोड़ती हूं। मैं अपना फैसला 8 सितंबर को समर्थकों के बीच दूंगी। जो समर्थक मेरे ऊपर विश्वास जताएंगे मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं जो अंदर हूं, वही बाहर भी हूं। मैंने कभी ऊपरी मन से काम नहीं किया। आज जब जनता चाहती है, तो दर्द मेरे चेहरे पर है।

क्या होगा रेणु बाला गुप्ता का फैसला?

रेणु बाला गुप्ता की नाराजगी सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रेणु बाला गुप्ता पार्टी से या तो किनारा कर सकती हैं या फिर वो निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने 67 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। करनाल की सीट से भाजपा ने जगमोहन आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि रेणु बाला गुप्ता के अलावा कई अन्य लोग भी हैं जो टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे हैं। टिकट बंटवारे में 9 मौजूदा विधायकों के भी नामों को काट दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।