1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डेंगू-मलेरिया हो गया है तो घबराए नहीं, रुजुता दिवेकर ने दिए जल्द ठीक होने के 5 घरेलू टिप्स

डेंगू-मलेरिया हो गया है तो घबराए नहीं, रुजुता दिवेकर ने दिए जल्द ठीक होने के 5 घरेलू टिप्स

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 23, 2021 08:07 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 01:00 pm IST

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुदा दिवेकर ने आज 5 ऐसे टिप्स दिए हैं, जिससे आप डेंगू और मलेरिया से जल्दी ठीक हो सकते हैं।

रुजुता दिवेकर से जानिए डेंगू-मलेरिया जल्द ठीक करने के 5 घरेलू टिप्स- India TV Hindi
रुजुता दिवेकर से जानिए डेंगू-मलेरिया जल्द ठीक करने के 5 घरेलू टिप्स Image Source : INDIA TV

इस मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है, काफी सारे केस डेंगू और मलेरिया के आ रहे हैं। आप सभी जानते हैं ये दोनों ही बीमारियां मच्छर के काटने से होती हैं और जब भी किसी को डेंगू या मलेरिया होता है वो काफी कमजोर हो जाता है। डेंगू और मलेरिया एक बार हो गया तो जल्दी ठीक भी नहीं होता और अच्छा खासा रिकवरी टाइम इसमें लग जाता है। 

ये लोग ना खाएं बैंगन, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुदा दिवेकर ने आज 5 ऐसे टिप्स दिए हैं, जिससे आप डेंगू और मलेरिया से जल्दी ठीक हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी 5 चीजें हैं जो आप करके जल्द ठीक हो सकते हैं। रुजुता ने ट्वीट करके इन घरेलू नुस्खों को शेयर किया है।

डेंगू मलेरिया से जल्दी रिकवरी के 5 टिप्स

  1. सुबह उठकर सबसे पहली चीज आप जो खाएं वो गुलकंद हो। हर रोज सुबह फ्रेश होकर सबसे पहले एक चम्मच गुलकंद का सेवन करें।
  2. काले नमक, घी और हींग के साथ राइस कांजी या पेज का सेवन करें। 
  3. दूध में हल्दी, केसर, जायफल और गुड़ मिलाकर पिएं।
  4. हर रोज कुछ समय तक सुप्त बढ़ाकोणासन करें।
  5. पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

हालांकि एक बात का ध्यान रखना है ये सिर्फ घरेलू उपाय हैं जो आपकी रिकवरी बढ़ाएंगे, आप अपनी दवाई या डॉक्टर से मिलना बंद ना करें।

खाने की थाली में रखी पालक की सब्जी को ना करें इग्नोर, कई रोगों से बचाने में असरदार

उम्मीद है इन उपायों से आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। आपको  बता दें रुजुता दिवेकर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट हैं। रुजुता दिवेकर के क्लाइंट करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्रिटीज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।