1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने की थाली में रखी पालक की सब्जी को ना करें इग्नोर, कई रोगों से बचाने में असरदार

खाने की थाली में रखी पालक की सब्जी को ना करें इग्नोर, कई रोगों से बचाने में असरदार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 22, 2021 05:02 pm IST,  Updated : Sep 22, 2021 06:40 pm IST

साधारण सी दिखने वाली पालक कई गुणों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जानिए पालक खाने के फायदे।

Palak- India TV Hindi
Palak Image Source : INSTAGAM/ RAJESHRAJAN1

हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन अक्सर लोग इन्हें खाने से बचते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक हरी सब्जी पालक है। पालक को कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि ये स्वाद में अच्छी नहीं लगती। लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि साधारण सी दिखने वाली पालक कई गुणों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जानिए पालक खाने के फायदे।

Diabetes Test
Image Source : INSTAGRAM/ DIABETESCONTROLSSDiabetes 

परवल देखते ही फेर लेते हैं मुंह तो जान लें इसके फायदे, कई बीमारियों से करेगा बचाव

डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी

डायबिटीज पेशेंट के लिए पालक का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल जैसे कई तत्व होते हैं। ये सभी शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो ये टाइप - 2 डायबिटीज के जोखिम को भी कम करता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है
आजकल ज्यादातर लोग हाई बीपी से पीड़ित हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो डाइट में पालक को शामिल करें। इसमें पोटेशियम और सोडियम की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से ये हाई ब्लड प्रशेर को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

डाइजेशन करता है अच्छा
कई लोगों को डाइजेशन की दिक्कत होती है। ऐसे में आप पालक का सेवन करें। रोजाना सुबह पालक का जूस पिएं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन भी अच्छा रहता है।

Palak
Image Source : INSTAGRAM/ HIDAFURUKAWA.VEGEGARDENPalak

शरीर में खून की कमी दूर करने में सहायक
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शरीर में आई खून की कमी को दूर करने में पालक आपकी सहायता करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनिरल और न्यूट्रीएंट्स शरीर में आई खून की कमी को पूरा करते हैं।

स्किन पर आता है ग्लो
अगर आप अपनी स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं तो डाइट में पालक को शामिल करें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन के लिए अच्छा होता है। जो कि चेहरे पर आई झुर्रियों की समस्या से भी आपको निजात दिला सकता है।

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।