1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है अरहर दाल, रोज खाते हैं तो जान लें इसके फायदे भी

कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है अरहर दाल, रोज खाते हैं तो जान लें इसके फायदे भी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 19, 2021 11:28 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 11:28 pm IST

अरहर की दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कई लोग अरहर की दाल को पीली दाल या फिर तुअर दाल भी कहते हैं। जानिए अरहर की दाल खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।

Arhar Dal- India TV Hindi
Arhar Dal Image Source : INSTAGRAM/ NOMM.NOMSSS

जब भी दाल की बात आती है तो इकलौती एक ऐसी दाल है जो सभी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद होती है। ये दाल अरहर की दाल है। अरहर की दाल कुछ लोगों को इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वो इसे रोजाना यानी कि 365 दिन लगातार खा सकते हैं। अरहर की दाल की खास बात है कि इसे आप बिना छौंक या फिर छौंक दोनों ही तरह से खा सकते हैं। दोनों का स्वाद एक दूसरे से अलग होगा। इतना ही नहीं अरहर की दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कई लोग अरहर की दाल को पीली दाल या फिर तुअर दाल भी कहते हैं। जानिए अरहर की दाल खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।

Arhar Dal
Image Source : INSTAGRAM/ YOURHEALTHCARETAKER_Arhar Dal

लौकी खाने से हमेशा बचते हैं आप तो आज से ही डाइट में करें शामिल, एक साथ कई दिक्कतों को करेगी दूर

प्रचुर मात्रा में होता है प्रोटीन 

अरहर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इस दाल को हर मौसम में आसानी से पचाया जा सकता है। प्रोटीन के अन्य स्त्रोतों में कुछ ना कुछ लोग परहेज करते हैं। लेकिन अरहर की दाल को आप सुबह शाम कभी भी खा सकते हैं। 

पोषक तत्वों से होती है भरपूर
अरहल दाल या पीली दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें फोलिक एसिड भी होता है। ये शरीर को ऊर्जा देता है। इसके साथ ही खून बनने में सहायता करता है।

Arhar Dal
Image Source : INSTAGRAM/ BUNDELKHANDIAGRIArhar Dal

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

पाचन तंत्र को करती है मजबूत
अरहर की दाल में प्रोटीन के अलावा फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर अधिक होने के कारण ये पाचनतंत्र को मजबूत करती है। 

गर्भावस्था में लाभकारी
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके साथ ही उन्हें हल्का और वो खाना चाहिए होता है जो सुपाच्य यानी कि सरलता से पचने वाला हो। ऐसे में उनके लिए अरहर की दाल अच्छा विकल्प है। इसमें फोलिक एसिड के अलावा कॉर्बोहाइड्रेट भी होता है। वहीं फोलिक एसिड एसिडिटी की समस्या से भी बचाता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।