1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नौ जड़ी बूटियों से बना ये काढ़ा दिलाएगा हर्निया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

नौ जड़ी बूटियों से बना ये काढ़ा दिलाएगा हर्निया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 11:34 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 11:00 am IST

Ayurvedic Kadha For Hernia: स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना योगासन, प्राणायाम के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपना इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। जानिए इन औषधियों के बारे में।

हर्निया पेट की आंत की एक बीमारी है। जिसमें हर्निया पेट की दीवार में कैविटी के आर्गन बाहर निकाल आते है। जिससे तेज दर्द होता है। यह बीमारी पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा कई लोगों को जन्मजात हार्निया की समस्या हो जाती है। हर्निया की समस्या 10 साल की उम्र से छोटे बच्चे और 40 साल की उम्र से बड़े लोगों को होती है। 

आमतौर पर हर्निया की समस्या से छुटकारा पाने का एक ही रास्ता हैं वो है सर्जरी। लेकिन आप इन्हें घर पर रहकर योगासनों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना योगासन, प्राणायाम के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपना इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। जानिए इनके बारे में। 

पेट दर्द और सूजन हो सकती है हर्निया के लक्षण, बिना सर्जरी कराए स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

हर्निया की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा

  • 4-5 आम के पत्ते
  • 4-5 अमरूद के पत्ते
  • 4-5 अनार के पत्ते
  • थोड़ी बहेड़ा
  • 1-2 चम्मच सर्वकल्प क्वाथ
  • थोड़ी हरण
  • पूर्ननवा
  • सुखा आंवला
  • शहद

थायराइड को कंट्रोल करने में कारगर है ये औषधियां, स्वामी रामदेव से जानें खाने का सही तरीका

ऐसे बनाएं काढ़ा

शहद को छोड़कर हर एक चीज इमामदस्ता में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद एक पैन में 400 ग्राम पानी लेकर गर्म करे। इसके बाद इसमें कूटा हुआ मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में पकने दें। जब पानी 100 ग्राम बचे तो गैंस बनकर इसे छान लें। सुबह और शाम खाली पेट इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करे। 

नौ जड़ी बूटियों से बना ये काढ़ा दिलाएगा हर्निया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका
Image Source : INDIA TV   नौ जड़ी बूटियों से बना ये काढ़ा दिलाएगा हर्निया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

हर्निया की समस्या से छुटकारा पाने के अन्य औषधियां

  • रात को त्रिफला चूर्ण भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी। 
  • रात को सोने से पहले आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं। 
  • खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं।
  • खाने को चबा-चबा कर खाएं।
  • हाइपर हार्निया  से छुटकारा पाने के लिए मुक्तासुक्ति, मोती पुष्टि , आदिपक्ति का मिलाकर चुर्ण बना लें और सुबह शाम इसका सेवन करे। 
  • आरोग्य वटी और पूर्नवाकी गोली सुबह शाम खाएं।
  • कोई भी टॉवल को गीला करके नाभि के ऊपर बांधकर योगासन, प्राणायाम करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • चिकनी मिट्टी को पानी में भिगोकर 5 इंच की मोटी आयताकार लेयर बना लें।  इसके बाद इसे नाभि के ऊपर आधा घंटे के लिए रख दें। 
  • ग्राइंडर में एलोवेरा जेल, व्हीट ग्रास, लौकी डालकर जूस निकाल लें। रोजाना सुबह इसका सेवन करे। 

सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से खत्म करेगा दिव्य धारा और अणु तेल, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

  • रोजाना एक कटोरी अनार का सेवन करे। इससे हर्निया के साथ-साथ कोलाइटिस की समस्या में भी लाभ मिलेगा। 
  • हार्निया की समस्या से निजात दिलाने में अतिबला फायदेमंद।
  • एक गिलास पानी में अजवाइन का रस 10 बूंद, पूदीने का रस 20 बूंद डालकर पी लें। 

नाक, कान, गले की बीमारियों से छुटकारा दिलाएंगे स्वामी रामदेव के ये असरदार नुस्खे, तुरंत दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।