1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 01:21 pm IST

अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोई भी संक्रामण बीमारी से आसानी से आपका बचाव हो जाएगा। जानिए स्वामी रामदेव से ऐसे कुछ आयुर्वेदिक चीजों के बारे में।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव- India TV Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव Image Source : INSTAGRAM/BALIBALSATIS

बदलते मौसम के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जाता है। सर्दियों में सर्दी-जुकाम, फ्लू के साथ कई रोगों के शिकार हो जाते है। ऐसे में हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोई भी संक्रामण बीमारी से आसानी से आपका बचाव हो जाएगा। जानिए स्वामी रामदेव से ऐसे कुछ आयुर्वेदिक चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आसानी रोग प्रतिरोधक क्षमता आसानी से बढ़ जाएगी।  

अंजीर

अंजीर में प्रचुर मात्रा में विटमिन ए, सी, के, बी के साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलते है।

एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना और पेट की कई समस्याओं के लिए कारगर हैं ये 5 चीजें, बस ऐसे करें सेवन

मुनक्का
मुनक्का में अधिक मात्रा में  एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ पोटेशियम , बीटा कैरोटीन, कैल्शियम , मैग्नीशियम, आयरन के साथ बी कॉम्लेक्स विटामिन पाया जाता है। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही लिवर, किडनी, हार्ट आदि को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव
Image Source : INSTAGRAM/DESIRESLUMBER इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव

गिलोय जूस
गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आपको हर बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं। इसलिए सप्ताह में 3-4 बार गिलोय के काढा का सेवन जरूर करे।

गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में मिल जाएगी राहत

शहद
शहद में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, सोडियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबायल गुणों के लिए पाए जाते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन आप दूध, पानी, चाय के अलावा विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव
Image Source : INSTAGRAM/YOUR_HEALTH_MY_RESPONSIBILITYइम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, संक्रामक रोगों से होगा बचाव

एलोवेरा
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा  एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।  जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ कई क्रोनिक डिजीज से भी छुटकारा दिलाता है।  इसलिए रोजाना सुबह-सुबह इसका सेवन करे।

चश्मे से हमेशा के लिए पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

च्यवनप्राश
च्यवनप्राश में आंवला सहित 100 से अधिक तरह की जड़ी बूटियां पाई जाती है। जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। एक शोध के अनुसार च्यवनप्राश का सेवन करने से यह इम्यूनिटी सेल्स की गतिविधि बढ़ा देता है जिससे संक्रमण होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही यह सर्दी-जुकाम को भी खत्म कर देता है। इसे आप नाश्ता से पहले एक चम्मच या फिर दूध के साथ ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।