1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों का काल, दवाई से कम नहीं ये आयुर्वेदिक इलाज

डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों का काल, दवाई से कम नहीं ये आयुर्वेदिक इलाज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 24, 2024 07:17 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 08:32 am IST

क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बन चुके हैं? अगर हां, तो आपको कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

डायबिटीज को नेचुरली कैसे मैनेज करें?- India TV Hindi
डायबिटीज को नेचुरली कैसे मैनेज करें? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने जैसी तमाम बुरी आदतों को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा डायबिटीज जेनेटिक बीमारी भी है। अगर आप भी डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

गोमुखासन

गोमुखासन की मदद से आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर आपकी डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है। ये आसन आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल भी बनाता है। लंग्स की फंक्शनिंग को इम्प्रूव करने के लिए भी गोमुखासन का अभ्यास किया जा सकता है।

वक्रासन

डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने के लिए वक्रासन की प्रैक्टिस की जा सकती है। वक्रासन आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इसके अलावा वक्रासन का अभ्यास करने से आपका शरीर भी ताकतवर बन सकता है।

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। इस आसन की मदद से आप अपने फेफड़ों और किडनी की सेहत को मजबूत बना सकते हैं। अगर आप पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रेगुलरली इस आसन का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए।

मंडूकासन

आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मंडूकासन का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। मंडूकासन आपके लिवर और आपकी किडनी की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी मंडूकासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मंडूकासन कारगर साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।