1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुदीने की चाय वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है फायदेमंद, जानें अन्य लाभ, बनाने का सही तरीका

पुदीने की चाय वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है फायदेमंद, जानें अन्य लाभ, बनाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 01:59 pm IST

पुदीने की चाय पीने से हमें कई तरह से मदद मिल सकती है। यह मानसिक तनाव और सांसों की बदबू से राहत दिलाने के साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। जानिे अन्य स्वास्थ्य लाभ।

पुदीना चाय के बेहतरीन लाभ- India TV Hindi
पुदीना चाय के बेहतरीन लाभ Image Source : INSTA/INGRIDA.CILINSKA/MALAYALAMSAMAYAM

पुदीने में कई औषधीय गुणों का भंडार होता है। यह एक अच्छा माउथ फ्रेशनर होने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। आपने पुदीने की चटनी, सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के पना के साथ मिलाकर खूब खाया होगा, लेकिन कभी आपने इसकी बनी हुई चाय पी है। इसकी बनी हुई चाय पीने का सेवन करने से आपका माइंड तुरंत फ्रेश हो जाएगा। जिससे आपको तनवामुक्त नींद आएगी।  

पुदीने में भरपूर मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, पोटेशियम, थायमिन, कैल्शियम, नियोसीन, रिबोफ्लेविन, आयरन, विटामिन-ए,बी ,सी डी, ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जानिए पुदीने की चाय पीने के लाभ और बनाने का सही तरीका। 

कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन हो जाएगा गायब, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

ऐसे बनाएं पुदीने की चाय

एक पैन में पानी डालकर धीमी आंच में उबाले। इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च और काला नमक डालकर उबलने दें। करीब 5 मिनट बाद गैस बंद करके इसे छन्नी की मदद से एक कप में छान लें। आपकी पुदीने की चाय बनकर तैयार है। 

पुदीने की चाय पीने के लाभ

तनाव से दिलाए मुक्ति

पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल पाया जाता है जो मांसपेशियों को तुरंत आराम पहुंचाता है। अगर आप ज्यादा डिप्रेशन में तो एक कप पुदीने की चाय पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा। 

इम्यूनिटी करे मजबूत
पुदीने में विटामिन बी, पोटैशियम के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से आपकाी इम्यूनिटी भी तेजी से मजबूत होगी। जिसके कारण आपको किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होगा। 

चमकदार बेदाग चेहरा पाने के लिए संतरे के छिलके का करें यूं इस्तेमाल

वजन करें कम
Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAMवजन करें कम

वजन करे कम

पुदीने की चाय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसका सेवन करने से तेजी से आपका मेटाबॉलिज्म चलने लगता है। जिसके कारण आपका फैट तेजी से पिछलने लगता है।

मुंह की बदबू करें खत्म
पुदीने की चाय में एंटी बैक्टीरियल गुण के साथ मेन्थॉल पायाी जाता है जो ऐसे बैक्टीरिया को मुंह से खत्म कर देता हैं जिससे मुंह में बदबू आने की समस्या होती है। वजन के कम
पुदीने की चाय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको ज्यादा भूख लगने की आदत को कम कर देती हैं जिससे आपका तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। 

करीना कपूर की तरह फिट दिखने के लिए फॉलो करें ये फिटनेस प्लान, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किया प्लान

हार्ट को रखें हेल्दी

पुदीने की चाय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने से साथ बैड कोलेस्ट्राल को कम करता है। जिससे आपका दिल हमेशा हेल्दी रहता है। 

स्किन को रखें हेल्दी 
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपको पिंपल. झाईयां, झुर्रियों सहित कई स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला देते हैं। 

सुबह खाली पेट चबाएं करी पत्ता, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे

बालों को रखें हेल्दी
अगर आपको बालों से संबंधित किसी भी तरह की समस्या हैं तको पुदीने की चाय का सेवन करें। यह सिर के लिए उत्तेजक के रूप में काम करता है। जिससे आपकी सिर की ब्लड वेसल को शांत रखने में मदद करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।