1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, तेजी से घटेगा वजन

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, तेजी से घटेगा वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 03:54 pm IST

शरीर को हाइड्रेट करने से सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं हैं कि आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़े इसके लिए जरूरी हैं कि सही ड्रिंक का सेवन रोजाना करें।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, तेजी से घटेगा वजन- India TV Hindi
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, तेजी से घटेगा वजन Image Source : INSTAGRAM/SLIMFIT.SUCCESS/

शरीर को हाइड्रेट करने से सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं हैं कि आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़े इसके लिए जरूरी हैं कि सही ड्रिंक का सेवन रोजाना करें। आपको बता दें कि आपके मांसपेशियों में पानी की मात्रा 80 फ्रतिशत होती है। ऐसे में अगर आप पानी का सेवन कम करेंगे तो आपकी मांसपेशियों की कैलोरी जलने की क्षमता काफी कम हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि अपने शरीर को ठीक ढंग से हाइड्रेट जरूर रखें। अगर आप नॉर्मल पानी का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो उसमें कुछ चीजें मिक्स कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है। 

नाशपाती खाने से तेजी से होगा वजन कम, डायबिटीज कंट्रोल रहने के साथ मिलेंगे ये फायदे

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

  • 2 स्लाइस नींबू 
  • 3-4 छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा और छिला हुआ अदरक
  • थोड़ी सी स्टेविया 
  • थोड़ी सी काली मिर्च
  • 3 से 4 कप पानी

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

पानी, नींबू के अलावा सभी चीजें ग्राइडर में डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे छानकर अदरक के रैशे को निकाल लें।  अब इसे एक एक बर्तन में पानी के साथ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बोतल में भर दें। इसके साथ ही नींबू की स्लाइस डाल दें और फ्रिज में रख दें। जब भी आपको प्यास लगें तब इस पानी का सेवन करें। 

खीरा स्मूदी
Image Source : INSTAGRAM/KRYSTALMATTERखीरा स्मूदी

खीरा से बना स्पेशल ड्रिंक

खीरा के साथ कुछ चीजों को मिक्स करके इसका सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट होगा। इसके साथ ही ये आपका फैट भी कम करने में मदद करेगा। जानिए कैसे बनाए।

सामग्री

  • 1 खीरा
  • अजमोद का एक गुच्छा
  • एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • आधा नींबू
  • एक तिहाई कप पानी

 ऐसे बनाएं

इन सभी चीजों को एक साथ डालकर पीस कर स्मूदी बना लें और इसका सेवन करें। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

हार्मोन असंतुलन होने पर सेहत के लिए फायदमेंद चीजें भी पहुंचा सकती हैं नुकसान, भूल कर भी न खाएं

एक कटोरी रोजाना खाएं दही और चीनी, पेट को रखेगा ठंडा और होंगे कई फायदे भी

शुगर एकाएक बढ़ जाए तो कैसे करें कंट्रोल? जानें क्या खाएं और क्या छोड़े

रात को पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें ये उपाय, इंस्टेंट होगा फायदा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।