1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जोड़ों में जमे प्यूरीन को यूरिन के ज़रिए बाहर कर देता है ये मसाला, जानें यूरिक एसिड में कब और कैसे करें इस्तेमाल?

जोड़ों में जमे प्यूरीन को यूरिन के ज़रिए बाहर कर देता है ये मसाला, जानें यूरिक एसिड में कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 19, 2024 08:25 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 08:26 pm IST

​जोड़ों में जमे यूरिक एसिड की वजह से असहनीय जॉइंट्स का दर्द शुरू हो जाता है ऐसे में से कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल करें। इसके सेवन से आपको काफी फायदा होगा।

celery in uric acid- India TV Hindi
celery in uric acid Image Source : SOCIAL

आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक बीमारी  है यूरिक एसिड। दरअसल,  यूरिक एसिड हमारी बॉडी में पाया जाने वाला एक वेस्ट पदार्थ है जिसे किडनी फ़िल्टर कर बाहर कर देती है लेकिन जब ये ज़्यादा होने लगते हैं तब किडनी इसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। ऐसे में ये क्रिस्टल के रूप में हमारे जोड़ों में जमा होने लगते हैं जिससे हमारे जॉइंट्स में असहनीय दर्द होने लगता है। इसकी वजह से कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतें जैसे - गठिया, शुगर, हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते ही यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। अजवाइन हम सभी के किचन में पाया जाता है। यह सिर्फ खाने का खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती आपके सेहत का भी ख्याल रखती है। अजवाइन में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो यूरिक एसिड के हाई लेवल को को कंट्रोल करने का काम करता है। साथ ही अजवाइन में एपिजेनिन भी पाया जाता है ये एपिइन आपकी बॉडी में यूरिन की मात्रा को बढ़ाता है जिसकी वजह से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड इसके ज़रिए निकल जाता है।

कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल

यूरिक एसिड के मरीज रोजाना एक गिलास खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। रात को सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन डालें और उसे रात भर भिगोकर रखें। सुबह सबसे पहले इस पानी को छानकर पिएं।

मोटापे की कट्टर दुश्मन है ये ड्रिंक, सोने से पहले करें सेवन; कुछ ही दिनों में गला देगी चर्बी

इन परेशानियों में भी है कारगर अजवाइन

  • पेट की समस्या: अगर आप पेट की समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी से जूझ रहे हैं तो अजवाइन का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करते हैं।
  • जोड़ों के दर्द में आराम: जोड़ों के दर्द में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुड़ अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से आराम दिलाते हैं। 
  • इन्फेक्शन से बचाव: अजवाइन में मौजूद  एंटी बैक्टीरियल तत्व आपके शरीर को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाते हैं। 
  • वजन कम करे: अजवाइन का सेव करने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। भुनी हुई अजवायन मोटापे को घटाने में असरदार है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह उठते ही गले में होती है खराश और खिचखिच तो ट्राई करें ये नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

कब्ज-गैस और ब्लोटिंग की समस्या में जीरा है असरदार, जानें इस्तेमाल के बेहतरीन तरीके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।