1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Cholesterol: सूरजमुखी के बीज से कम करें बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें सेवन ?

Cholesterol: सूरजमुखी के बीज से कम करें बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें सेवन ?

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 06, 2022 11:10 am IST,  Updated : Jul 06, 2022 11:10 am IST

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

 sunflower seeds- India TV Hindi
 sunflower seeds Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सूरजमुखी के बीज में फाइबर फैट्स, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • सूरजमुखी के बीजों में मौजूद विटामिन बी3 कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

Cholesterol : हर व्यक्ति के लिए उसका स्वास्थ्य काफी महत्व रखता है। लेकिन हमारा शरीर हमारी लाइफस्टाइल और हमारे खानपान के मुताबिक काम करता है। बदलती लाइफस्टाइल के चलते हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों ने घर कर लिया है। इसकी एक बड़ी वजह हमारा बिगड़ता खानपान भी है। आज के दौर में कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या भी आम होती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से हर उम्र का इंसान जूझ रहा है। 

यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को हल्के में न लें। ये एक गंभीर बीमारी है और इसके लिए जितने घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय किए जाएं उतना बेहतर होता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा उपाय जिसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होगा।

 sunflower seeds
Image Source : FREEPIK sunflower seeds

सूरजमुखी के बीज का आयुर्वेद में काफी महत्व है। सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। यहे काफी हेल्दी होते हैं। इनमें फाइबर, फैट्स, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स बेहद अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। सूरज के बीजों में मौजूद विटामिन बी3 कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। 

कैसे करें सूरजमुखी के बीज का सेवन

  1. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए। 
  2. सूरजमुखी के बीजों को अपने आहार में भी शामिल करें। सलाद या फिर दलिया में मिलाकर खाएं। 
  3. यदि आपको इसका स्वाद बदलना है तो इसे आप थोड़ा सा भूनकर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें 

ये भी पढ़िए

Uric Acid: इस कांटेदार जड़ी बूटी से कम करें यूरिक एसिड, दवा से दोगुना जल्दी करेगी असर

High Blood Sugar Control: डायबिटीज के मरीज आंवला खाकर कंट्रोल कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल, बस इस एक बात का रखें ध्यान

Weight Loss : नींबू और शहद से करें बढ़ता हुआ वजन कम, जानिए कैसे करें सेवन?

Uric Acid : अजवाइन के पानी से यूरिक एसिड को करें कम, सेवन करते समय रखें एक बात का ख्याल

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है कलौंजी, इस तरह सेवन कर काबू में करें अपना ब्लड शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।