1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायटीशियन का दावा एक महीने तक कर लिए इस बीज का सेवन तो कम हो सकता है दस किलो वजन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका?

डायटीशियन का दावा एक महीने तक कर लिए इस बीज का सेवन तो कम हो सकता है दस किलो वजन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 20, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 05:53 pm IST

अगर आपका वजन दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इस सुपर सीड्स को ज़रूर शामिल करें। यह बीज आपके बढ़ते मोटापे को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।

 चिया सीड्स से कितना वज़न कम कर सकते हैं- India TV Hindi
चिया सीड्स से कितना वज़न कम कर सकते हैं Image Source : FREEPIK

अगर, आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो उसे कंट्रोल के लिए अपनी डाइट में ' चिया सीड्स' को ज़रूर शामिल करें। डायटीशिएन नताशा मोहन ने एक वीडियो में बताया है कि अगर आप इस बीज का सही तरीके से सेवन करते हैं तो एक महीने में आसानी से 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चिया सीड्स वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन सही तरीके से कैसे करें?

चिया सीड्स में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और कई खनिजों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विभिन्न विटामिन भी पाए जाते हैं। चिया सीड्स में विटामिन A, E, C, B1, B2, और B3 जैसे विटामिन भी मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से इस सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है।

वजन कम करने में चिया सीड्स है कैसे फायदेमंद?

चिया सीड्स लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पेट में जगह घेरता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन मेटाबॉलिज़्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर अधिक कैलोरी जलाती है।

कैसे करें चिया सीड्स का सेवन?

अगर वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन कर रहे हैं तो इसे कभी भी सूखा न खाएं, इसका सेवन हमेशा भिगोकर ही करें। रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स और आधा चम्मच नींबू का रस डालें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। दिनभर में आप भिगोए हुए दो चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आप चिया सीड्स का सेवन ड्रिंक के अलावा कई तरीको से कर सकते हैं,। आप इसे इसको स्मूदी, दही, दलिया और ओट्स के अलावा सलाद, सूप में भी मिला सकते हैं।

चिया सीड्स के सेवन से मिलते हैं ये अन्य फायदे

यह हृदय स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) के रूप में होता है। कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर ये सीड्स खनिज हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त, चिया बीज ब्लड शुगर को स्थिर रखने और पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल है ज़रूरी

इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ चिया सीड्स का सेवन करने से ही वजन नहीं कम कर सकते हैं। चिया सीड्स के साथ ही अपनी डाइट अच्छी करें, वर्कआउट करें। जब आप अपनी जीवनशैली में ये दोनों चीजें शामिल करेंगे तो इस वजह से चिया सीड्स का भी असर पड़ेगा और आपका वजन कम होगा। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।