1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में 5 रुपए के ये तीन घरेलू नुस्खे हैं असरदार, ऐसे सेवन करने से दूर होगा जोड़ों का दर्द

गर्मियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में 5 रुपए के ये तीन घरेलू नुस्खे हैं असरदार, ऐसे सेवन करने से दूर होगा जोड़ों का दर्द

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 05, 2023 10:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 10:54 pm IST

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर हड्डियों, उंगलियों और जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है। आपने देखा कि यूरिक एसिड के बढ़ने से कैसी-कैसी समस्याएं होती हैं। अब हम आपको इसे कम करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं:

Uric Acid- India TV Hindi
Uric Acid Image Source : FREEPIK

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका काम शरीर से उन पदार्थों को बाहर निकालने का है जो हमारे शरीर के लिए ज़रूरी नहीं होते हैं। हम जो भी खाते हैं उससे यूरिक एसिड बनता है। किडनी का काम यूरिक एसिड को फ़िल्टर करने का होता है। फ़िल्टर करने के बाद, यूरिक एसिड का ज़्यादातर हिस्सा पेशाब यानी यूरीन के रास्ते से शरीर से बाहर निकल जाता है। जब किडनी इस यूरिक एसिड को फ़िल्टर नहीं कर पाता है, तो यह हमारे शरीर में पैरों की हड्डियों में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर हड्डियों, उंगलियों और जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है। बुखार की समस्या होती है। पैर की एड़ियों में दर्द होता है। आपने देखा कि यूरिक एसिड के बढ़ने से कैसी-कैसी समस्याएं होती हैं। अब हम आपको इसे कम करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं:

अजवाइन: अजवाइन का इस्तेमाल हम खाना को स्वादिष्ट बनाने में करते हैं, लेकिन औषधि गुणों से भरपूर यह किचन में पाया जानेवाला मसाला यूरिक एसिड के मरीज़ों के लिए बेहद लाभप्रद है। इसके इस्तेमाल से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है। खाना बनाने में इसे डालकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

मोबाइल या लैपटॉप के इस्तेमाल से जा सकती है आपके आंखों की रौशनी, ऐसे करें अपना बचाव

नींबू: नींबू में विटामिन सी होता है जो कि एसिडिक होता है। यह यूरिक एसिड को कम कर देता है। सुबह गुनगुने यानी हल्के गर्म पानी में नींबू के रस को मिलाकर पीने से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है

बेकिंग सोडा: एक गिलास पानी में आधे चम्मच बेकिंग सोडे को घोलकर लगातार 10-12 दिन तक पीने से यूरिक एसिड के बढ़े हुए लेवल को कम किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इन बीमरियों से ग्रसित मरीज भूलकर भी न खाएं बादाम वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

दूध से ही नहीं इन 5 सुपरफूड से भी कमजोर हड्डियों में भर जाएगी जान, कैल्शियम का मिलेगा फूल डोज़

नीम की पत्तियों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, त्वचा के साथ इन समस्याओं में भी है कारगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।