1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेब का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए है नुकसानदायक, जानिए एक दिन में कितने खाने चाहिए?

सेब का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए है नुकसानदायक, जानिए एक दिन में कितने खाने चाहिए?

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 02, 2021 01:52 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 12:59 pm IST

सभी फलों में सेब को सेहत के लिए सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। डॉक्टर्स भी सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि आप जाने-अनजाने में बहुत ज्यादा सेब खा लें तो क्या होगा?

apple side effects - India TV Hindi
बहुत ज्यादा सेब खाने के नुकसान Image Source : INDIA TV

फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सेब ऐसा फल है, जिसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं। आपने वो कहावत तो सुनी होगी 'एक सेब एक दिन, डॉक्टर को दूर रखता है', इसे सही माना भी जाता है, लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं की कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा या कम अच्छी नहीं होती है। इसी तरह से बहुत ज्यादा सेब खाना भी आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इससे किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि एक दिन में कितना सेब खाना सही रहता है? 

हाजमा दुरुस्त रखने के लिए खाने के बाद इन 3 चीजों का करें सेवन, दूर रहेगी पेट से जुड़ी बीमारियां

दिन भर में कितने सेब खाने चाहिए? 

एक व्यक्ति को दिनभर में एक या दो से ज्यादा सेब नहीं खाने चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा सेब खा लेते हैं, तो आपको साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा सेब खाते हैं तो हो सकती हैं सेहत संबंधी ये 4 बड़ी परेशानियां 

हाजमा बिगड़ सकता है 

सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खाना पचाने में मदद करती है। लेकिन, अगर शरीर को जरूरत से ज्यादा फाइबर मिलने लगता है तो इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। 

ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सेब वर्कआउट से पहले अच्छा स्नैक माना जाता है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा सेब खा लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

वजन बढ़ सकता है

सेब में भरपूर मात्रा में कार्ब्स होता, जो बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है। लेकिन, ज्यादा सेब खाने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि बॉडी पहले कार्ब्स को बर्न करता है। अगर आप एक समय में ज्यादा सेब खा लेंगे तो आपका शरीर फैट बर्न नहीं कर पाएगा। इस तरह धीरे-धीरे वजन बढ़ता चला जाएगा। 

दांतों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

ये सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ज्यादा सेब खाने से आपके दांत खराब हो सकता हैं, क्योंकि ये एसिडिक होता है। इस समस्या से बचने का तरीका ये है कि सेब को किसी स्नैक के साथ मिलाकर खाएं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

शाकाहारी लोग डाइट में जरूर शामिल करें सोया चंक्स या न्यूट्रीला, प्रोटीन की कमी होगी दूर

Gandhi Jayanti 2021: स्वामी रामदेव से जानिए शुगर-हार्ट प्रॉब्लम और बीपी जैसी बीमारियों के लिए नेचुरोपैथी इलाज

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।