1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाजमा दुरुस्त रखने के लिए खाने के बाद इन 3 चीजों का करें सेवन, दूर रहेगी पेट से जुड़ी बीमारियां

हाजमा दुरुस्त रखने के लिए खाने के बाद इन 3 चीजों का करें सेवन, दूर रहेगी पेट से जुड़ी बीमारियां

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 02, 2021 09:34 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:44 am IST

पेट की जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण है गलत खान-पान। ऐसे में हमें पौष्टिक आहार तो लेना ही चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम जो खा रहे हैं वो अच्छे से पच जाए। कुछ चीजें ऐसी हैं जो भोजन पचाने में सहायक होती हैं।

digestion problem- India TV Hindi
हाजमा दुरुस्त रखने में कारगर हैं ये चीजें  Image Source : FREEPIK.COM

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदत के कारण बड़ी संख्या में लोग पेट से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। किसी भी तरह का खाना खाते समय अगर आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो इस समस्या से अपना बचाव कर पाएंगे। हमेशा ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचें। कोशिश करें कि रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले ही खा लें। इसके अलावा बहुत ज्यादा फास्ट फूड खाना अवॉइड करें। 

 अपच की समस्या होने पर न तो भूख लगती है और न ही किसी काम में मन लगता है। ऐसे में बहुत से लोग इस सही रखने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन करने से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें अदरक का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

पाचन की समस्या से राहत पाने के लिए खाने के बाद इन 3 चीजों का करें सेवन 

सौंफ 

सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसलिए, खाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ को चबाकर खाएं। ऐसा करने से खाना आसानी से पच जाएगा। 

इलायची 

green cardamom
Image Source : FREEPIK.COMहरी इलायची 

हरी इलायची का प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने, चाय और मुंह की बदबू दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आप खाने खाने के बाद एक हरी इलायची का सेवन करेंगे तो इससे आपका पाचन सही रहेगा।

नींबू-पानी 

कई बार ओवरईटिंग की वजह से भी पेट में दर्द या दूसरी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आप गर्म पानी के साथ नींबू में चुटकी भर काला नमक और काली मिर्च पाउडर को मिला कर पिएं, इससे पाचन को बेहतर रखा जा सकता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-  

साबूदाना खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे, इस नवरात्रि डाइट में जरूर करें शामिल

शाकाहारी लोग डाइट में जरूर शामिल करें सोया चंक्स या न्यूट्रीला, प्रोटीन की कमी होगी दूर

यूरिक एसिड पेशेंट पानी में हल्दी के साथ मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।