1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डाइबिटीज पेशेंट हैं तो बारिश के मौसम में रखें अपना खास ख्याल, इन 5 बातों पर करें अमल

डाइबिटीज पेशेंट हैं तो बारिश के मौसम में रखें अपना खास ख्याल, इन 5 बातों पर करें अमल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 11, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 02:23 pm IST

डायबिटीज के मरीजों को बारिश के मौसम में कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और दूसरी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है।

diabetes - India TV Hindi
डायबिटीज  Image Source : FREEPIK.COM

बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में जरा भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि मानसून सीजन में हमारी इम्यूनिटी सबसे ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है। कई बार बारिश में भीगने के कारण सर्दी-खांसी भी हो जाती है। या फिर बाहर का खाना खाने से इस मौसम में सबसे ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। खासतौर से अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको बारिश के मौसम में कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

हाइपरटेंशन को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं व्हीट ग्रास का जूस, ये 7 बीमारियां भी रहेंगी दूर

मानसून सीजन में डायबिटीज के मरीजों को ध्यान में रखनी चाहिए ये 5 बातें  

पानी पीना न छोड़ें

बारिश के मौसम में प्यास बहुत कम लगती है। लेकिन, आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहना चाहिए। बारिश में शुगर प्रोडक्ट का इस्तेमाल बहुत कम करें। आप पैकेज्ड ड्रिंक की जगह थोड़ा नारियल पानी भी पी सकते हैं।

पैरों को गीला न होने दें

डायबिटीज के मरीजों को खुद को बारिश में भीगने से या ज्यादा देर तक गीला होने से बचाना चाहिए। साथ ही अपने पैरों को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे आप संक्रमित होने से बच सकते हैं। पैरों की साफ-सफाई रखकर आप अपने आंतरिक नर्व सिस्टम को खराब होने से बचा सकते है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान 

बारिश के मौसम में आपको साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है। अपने हाथ-पैर साफ-सुथरे रखने चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को अपने नाखूनों साफ रखने चाहिए। बड़े नाखूनों में गंदगी भरती है जिससे सबसे अधिक संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। 

कच्ची सब्जियां न खाएं

बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज मरीजों को भी इसका बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। बारिश में कच्ची सब्जियों में माइक्रोब्स होते हैं इसलिए सब्जियों को धोकर और पकाकर ही खाना चाहिए।  

बाहर का खाने से बचें

बारिश के मौसम में सभी को बाहर के खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में दूषित पानी और खाने से सबसे ज्यादा संक्रमण फैलता है। इसके अलावा डायरिया जैसी बीमारी होने का खतरा भी रहता है। इसलिए आपको बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-  

दांत दर्द की समस्या होने पर अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाती है अलसी, ये लोग ना करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।