1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पिएं नींबू-पानी, जानें 5 बड़े फायदे

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पिएं नींबू-पानी, जानें 5 बड़े फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2021 02:33 pm IST,  Updated : May 29, 2021 02:35 pm IST

नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

Lemon Water- India TV Hindi
नींबू-पानी Image Source : INSTAGRAM/HEARTY_MEALS_HAPPY_BELLIES

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी एक आसान उपाय हो सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे शरीर का पाचनतंत्र ठीक काम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो सकती है। साथ ही सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

नींबू-पानी पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। ज्‍यादातर लोग इसको वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि इसका ज्‍यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्‍यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अन्‍य कई समस्‍याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा नींबू-पानी पीने से बचना चाहिए।

फैटी लिवर के कारण बढ़ता है कई बीमारियों का खतरा, निजात दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे

नींबू-पानी पीने के पांच बड़े फायदे 

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से त्वचा को होगा फायदा 

रोज सुबह नींबू पानी से त्वचा में निखार लाया जा सकता है। रोजाना नींबू पानी के सेवन से चेहरे को दाग धब्बों से मुक्त बनाए रखा जा सकता है। वहीं झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कारगर है करी पत्ते का जूस, रोजाना सुबह पिएं एक गिलास

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है कारगर 
नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कई ऐसी ड्रिंक्स हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं। लेकिन, यह सबसे आसान और सस्ती इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है।

पाचन होगा बेहतर 
नींबू पाचन में काफी सहायक साबित होता है। रोज सुबह नींबू पानी पीने से पूरे दिन की पाचन क्रिया को सही बनाया जा सकता है। वहीं नींबू पानी से एसिडिटी से भी निजात पाई जा सकती है।

शरीर में थकान-पीठ दर्द जैसे लक्षण देते हैं विटामिन डी की कमी के संकेत, जानें कैसे दूर करें

नींबू पानी पीने से  मिलेगी ऊर्जा
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर दिन लोग ऊर्जावान बने रहना चाहते हैं। इसके लिए रोज सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मुहैया करवाई जा सकती है। नींबू पानी पीने से तनाव से लड़ने के लिए भरपूर ऊर्जा मिल जाती है और मूड को हल्का और शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है।

एसिडिटी से छुटकारा दिलाएंगा आयुर्वेदिक जूस, सीने की जलन से भी मिलेगी राहत

वजन कम करने में मिलेगी मदद
बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू पानी वजन कम करने में काफी सहायता करेगा। दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख महसूस नहीं होने देता, जिसके कारण व्यक्ति असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाता। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।