1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Dry Fruits For Uric Acid: यूरिक एसिड कम करता है ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही शुरू करें सेवन

Dry Fruits For Uric Acid: यूरिक एसिड कम करता है ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही शुरू करें सेवन

 Written By: Sushma Kumari
 Published : May 21, 2022 11:19 pm IST,  Updated : May 21, 2022 11:44 pm IST

Dry Fruits For Uric Acid: आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Dry Fruits For Uric Acid- India TV Hindi
Dry Fruits For Uric Acid Image Source : FREEPIK

Highlights

  • यूरिक एसिड मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी लाभकारी हो सकते हैं।
  • सभी नहीं लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

Dry Fruits For Uric Acid: आजकल अधिकतर लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं जिसकी मुख्य वजह आपका खानपान है। अगर एक बार शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो फिर इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, सूजन का आना, उठने-बैठने में दिक्कत आदि होने लगती है। 

ऐसे में समय रहते ही डॉक्टर से परामर्श लें, इसके साथ ही यूरिक एसिड मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी लाभकारी हो सकते हैं। सभी नहीं लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बादाम

यूरिक एसिड मरीजों के लिए बादाम का सेवन लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन के, प्रोटीन और जिंक पाए जाते हैं। इसलिए इसके रोजाना सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या में आराम मिल सकता है।

काजू

काजू में भी पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर हैं। 

अखरोट

अखरोट को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो शरीर से यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें - 

कुंदरू की पत्तियां कंट्रोल कर सकती हैं ब्लड शुगर, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें इसका सेवन

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें,वरना बढ़ जाएगी समस्या

डायबिटीज के मरीज हैं तो खाने के बाद इस तरह करें अजवाइन का सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

White Hair Problem: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, मेथी दाने का ऐसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।