1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से पहले नाभि में डाले तेल की 5 बूंद, वेट लॉस के साथ साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

रात को सोने से पहले नाभि में डाले तेल की 5 बूंद, वेट लॉस के साथ साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 02:27 pm IST

नाभि को शरीर का केंद्रीय बिंदु माना जाता है। इसलिए इसके माध्यम से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए नाभि में तेल डालने से होने वाले फायदों के बारे में।

रात को सोने से पहले नाभि में डाले तेल की 5 बूंद, वेट लॉस के साथ साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे- India TV Hindi
रात को सोने से पहले नाभि में डाले तेल की 5 बूंद, वेट लॉस के साथ साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ शारीरिक श्रम न करने के कारण कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। जिसके लिए कतई तरह की दवाओं का सेवन करते है। वहीं पुराने जमाने की बात करे तो बीमारियों से बचने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित होते थे। इन्हीं में से एक है नाभि में तेल डालना। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहने के साथ रोग कोसों दूर रहेंगे। जानिए नाभि में तेल डालने के फायदे।

दरअसल नाभि के पीछे पेकोटि नामक ग्रांथि पाई जाती है । जो शरीर के अन्य अंगों, ऊतकों और नसों से जुड़ी होती है। जिसके कारण यह काफी शक्तिशाली होती है। जब आप नाभि में तेल डालते हैं तो पेकोटि ग्रंथि से झट से अवशोषित कर लेती है। जिसके बाद आप शरीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं। 

घर पर ब्लड शुगर चेक करते हैं? इन बातों का ध्यान रखिए वरना होगा नुकसान

नाभि में कौन-कौन से तेल डालना फायदे

नाभि में आप सरसों के तेल के अलावा जैतून, नारियल, बादाम और नीम का तेल डाल सकते हैं। इसके अलावा आफ चाहे तो शुद्ध देस घी भी डाल सकते हैं।

नाभि में तेल डालने के फायदे

पिंपल से दिलाए निजात

अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक पिंपल हैं और आप इनसे नैचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए नीम के तेल की कुछ बूंदे रोजाना नाभि में डाले। इसके अलावा सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

पेट दर्द और सूजन हो सकती है हर्निया के लक्षण, बिना सर्जरी कराए स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

ग्लोइंग स्किन के लिए
अगर आप बेदाग ग्लोइंग स्किन के साथ लंबे, घने और काले बाल पाना चाहती हैं तो रोजाना नाभि में बादाम का तेल डाले।

फटे होठों से छुटकारा पाने के लिए
अगर आपके होठ कुछ ज्यादा ही फट गए हैं तो आप नाभि में सरसों का तेल डाले। इससे आपको फटी एडियों से भी छुटकारा मिलेगा। 

पाचन तंत्र
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करे।

पेट संबंधी समस्या
अगर आपको अपच,  फूड पॉइजिंग, दस्त जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो नाभि में पिपरमिंट और जिंजर ऑयल को किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर पतला कर लें। इसके बाद इसे नाभि में डाल लें।

कोरोना के संक्रमण से है बचना तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, तेजी से इम्यूनिटी होगी बूस्ट

नाभि में नारियल तेल डालने के फायदे
Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAMनाभि में नारियल तेल डालने के फायदे

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए
नारियल तेल स्वास्थ्य के साथ-साथ हेल्दी बालों के लिए काफी कारगर है। लेकिन इसकी 5-6 बूंदे नाभि में डालने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही आंखों के सूखेपन से छुटकारा मिलता है।

घुटनों के दर्द
अगर आप अधिकतर घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो नाभि में रोजाना सरसों का तेल डाले।

वजन कम करना

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो जैतून का तेल थोड़ी मदद कर सकता है। इसे रात को सोने से पहले नाभि में डाल लें। 

नाभि में तेल लगाने का तरीका

अंगुली में थोड़ा सा तेल लेकर नाभि और उसके बाद डाले। इसके अलावा आप चाहे तो रूई का इस्तेमाल कर सकते। करीब आघा घंटा लगा रहने के बाद बाहर का तेल हटा दें।

सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से खत्म करेगा दिव्य धारा और अणु तेल, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।