1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ा देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, इस तरह करें इस्तेमाल

आंखों की रोशनी बढ़ा देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, इस तरह करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 21, 2022 11:33 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 11:38 am IST

आइए जानते हैं सौंफ आपकी आंखों के लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

eye- India TV Hindi
eye Image Source : FREEPIK

Highlights

  • वैसे तो सौंफ का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है।
  • लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी करते हैं।
  • इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं।

आजकल आंखों को परेशानी एक आम समस्याओं में से एक है। अधिकतर लोग नजर कमजोर होने की समस्या से जूझ रहे हैं जिसकी मुख्य वजह मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करना है। इसके अलावा गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल भी एक कारण हो सकता है। लेकिन फिर भी लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है साथ ही आंखों पर चश्मा भी चढ़ जाता है। ऐसे में दवाइयों के अलावा इस परेशानी को नेचुरल तरीके से भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप चश्मे या लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में सौंफ आपकी मदद कर सकता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Related Stories

वैसे तो सौंफ का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी करते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। आइए जानते हैं सौंफ आपके आंखों के लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। 

संतरे के छिलके को बेकार समझ फेंक देते हैं तो न करें ये गलती, सेहत के लिए है फायदेमंद

लक्षण

  • आंखों में धुंधलापन ओर साफ-साफ दिखाई न देना 
  • आंखों के अंदर और आसपास दर्द, सूजन और खुजली होना
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में छोटे धब्बे होना

Fennel
Image Source : FREEPIK Fennel

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें अलसी का सेवन, झट से कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

इस तरह करें सौंफ का इस्तेमाल 

  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच सौंफ को एक कटोरी पानी में भिगोकर करीब 3 घंटे के लिए रख दें। 
  • फिर 3 घंटे बाद सौंफ को निकाल लें और इसमें थोड़ा खीरा काटकर डाल दें।
  • अब खीरा और सौंफ को मिक्सर में डालकर पीस लें। 
  • उसके बाद इस पेस्ट को आंखें बंद करके आंखों के ऊपर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 
  • 15 से 20 बाद साफ पानी से इसे धो लें। 
  •  रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके आंखों की रोशनी ठीक होने लगेगी। 

नोट  -  जब आप इस नुस्खे को प्रयोग करना शुरू करें तब से आप खाली पेट आंवला और एलोवेरा का जूस भी पीना शुरू कर दें इससे आपको फायदे होंगे।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

वेट लॉस करने में कारगर है नींबू और गुड़ का घरेलू नुस्खा, डाइट में जरूर करें शामिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।