1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वेट लॉस करने में कारगर है नींबू और गुड़ का घरेलू नुस्खा, डाइट में जरूर करें शामिल

वेट लॉस करने में कारगर है नींबू और गुड़ का घरेलू नुस्खा, डाइट में जरूर करें शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 20, 2022 11:33 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:50 am IST

आज हम आपको बताएंगे नींबू और गुड़ का घरेलू नुस्खा जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आसानी से वजन घटा सकते हैं।

 Lemon and Jaggery for Weight Loss- India TV Hindi
 Lemon and Jaggery for Weight Loss Image Source : FREEPIK

Highlights

  • नींबू में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
  • नींबू और गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से काफी परेशान हैं। इनके लिए अपनी वजन करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। वजन कम करने के लिए लोग डाइट प्लान से लेकर योगा, एक्सरसाइज करने तक न जाने कितने तरीके अपनाते रहते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास रिजल्ट नहीं मिल पाता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे नींबू और गुड़ का घरेलू नुस्खा जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। साथ ही जानिए इसे किस तरह अपने डाइट में शामिल करें। 

सेहत के लिए बेहद असरदार है तेजपत्ते का काढ़ा, इस तरह अपनी डाइट में करें शामिल

इस तरह करें गुड़ और नींबू का सेवन

एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से घट सकता है। 

नींबू और गुड़ के सेवन के अन्य फायदे

पाचन तंत्र रहेगा ठीक

अक्सर वजन कम करने के दौरान लोग कम चीजों का सेवन करने लग जाते हैं जिससे आपको पेट दर्द या पेट से संबंधी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं। इससे आप पेट से जुड़ी समस्या को चुटकियों में हल कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा साथ ही कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होगी। 

त्वचा के लिए फायदेमंद 
विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नींबू स्किन को डैमेज होने से भी बचाता है। 

Weight Loss: पेट पर जमा चर्बी चंद दिनों में हो जाएगी गायब, ये आयुर्वेदिक ड्रिंक करेगा मदद

वेट लॉस में कारगर
नींबू में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा गुड़ खाने से बॉडी में पोषक तत्वों को पूरा करने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से आपको कमजोरी फील नहीं होगी।

कई बीमारियों से बचाएगा 
नींबू और गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए काढ़े में नींबू और गुड़ के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। एक तरफ जहां नींबू शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी करता है तो वहीं गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

क्या आप भी सोते हैं आठ घंटे से ज्यादा? तो हो सकती है डायबिटीज सहित ये बीमारियां 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।