1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा नींबू का रस, ऐसे करें सेवन

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा नींबू का रस, ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 13, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 01:46 pm IST

आइए जानते हैं कि कैसे नींबू यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा साथ ही जानिए इसका सेवन किस तरह से और कितना करना चाहिए।

Uric acid patient drink Lemon juice - India TV Hindi
Uric acid patient drink Lemon juice Image Source : FREEPIK

Highlights

  • नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है।
  • इसके अलावा इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जोकि भूख नहीं लगने देता।

आजकल बढ़ा हुआ यूरिक एसिड लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि समय रहते इस पर कंट्रोल किया जा सके। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे शरीर में कई और दिक्कतें भी हो सकती है। ऐसे में आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं और यह नुस्खा नींबू के रस का है। ये बढ़ा हुआ यूरिक एसिड को कम करने के लिए सबसे शानदार और असरदार नुस्खा है। आइए जानते हैं कि कैसे नींबू, यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा साथ ही जानिए इसका सेवन किस तरह से करें।

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो कम करने के लिए लंच में शामिल करें ये चीजें, जल्द दिखेगा असर  

यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगा नींबू का रस 

नींबू में मौजूद विटामिन सी एसिडिक प्रभाव पैदा करता है जिसकी वजह से यूरिक एसिड का लेवल कम हो जाता है। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। 

इस तरह करें इस्तेमाल

यूरिक एसिड के लेवल को कम करने के लिए रोजाना सुबह उठकर खाली पेट नींबू के रस का सेवन करें। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी जाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर में यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल होने लगता है। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

अन्य फायदे

वजन करने में कारगर 

अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो रोजाना गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। ऐसा करने से बढ़ा हुआ वजन कम हो सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जोकि भूख नहीं लगने देता है।

पाचन तंत्र में सहायक
गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा।

मखाने को डाइट में जरूर करें शामिल, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ होंगे कई फायदे

स्किन संबंधी समस्याओं से दिलाए छुटकारा
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जोकि चेहरे पर आई झाईयां सहित स्किन संबंधी समस्या से राहत दिलाता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।