1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई बीपी से निजात पाने के लिए रोजाना पीएं ये हर्बल ड्रिंक, स्वामी रामदेव से जानें 5 मिनट में कैसे करें तैयार

हाई बीपी से निजात पाने के लिए रोजाना पीएं ये हर्बल ड्रिंक, स्वामी रामदेव से जानें 5 मिनट में कैसे करें तैयार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2020 11:28 am IST,  Updated : Aug 01, 2020 11:31 am IST

स्वामी रामदेव ने हाइपरटेंशन और बीपी के मरीजों के लिए लौकी के जूस को पीना फायदेमंद बताया है। स्वामी रामदेव ने इसे पीने से होने वाले फायदे और इसे कैसे बनाए जाए ये भी बताया।

Swami Ramdev- India TV Hindi
हाई बीपी से निजात पाने के लिए ये है हर्बल ड्रिंक, स्वामी रामदेव से जानें 5 मिनट में कैसे करें तैयार  Image Source : INDIA TV

सिर में दर्द, चेस्ट पेन और चिड़चिड़ापन अगर हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप हाइपरटेंशन के शिकार हैं। ऐसे में लोग न जानें कौन-कौन सी दवाएं लेते हैं। अगर आप भी इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयां खाते हैं तो बेस्ट है कि आप घरेलू नुस्खे ट्राई करें। इन नुस्खों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। स्वामी रामदेव ने हाइपरटेंशन और बीपी के मरीजों के लिए लौकी के जूस को पीना फायदेमंद बताया है। स्वामी रामदेव ने इसे पीने से होने वाले फायदे और इसे कैसे बनाए जाए ये भी बताया।

 
लौकी के जूस के फायदे

  • हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • वजन घटाने में कारगर, कैलोरी और फैट बहुत कम
  • शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करता है
  • लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है
  • लौकी का रस पीने से ताजगी और एनर्जी मिलती है
  • लौकी के रस में 98 फीसदी पानी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं

लौकी का जूस बनाने का तरीका
सबसे पहले एक लौकी लीजिए। इस लौकी को पानी से अच्छे से धो लें। लौकी के छिलके निकाले बिना ही जूस पीना ज्यादा अच्छा होगा। इसके लिए बस आप लौकी को काट लीजिए। अब जूसर में लौकी के टुकड़े डालिए और जूसर चला दीजिए। इसके बाद इस जूस को निकालकर ऐेसे ही पी लीजिए। लौका का ताजा जूस ऐसे ही स्वाद में अच्छा लगेगा। अगर किसी को ऐसे पीने में दिक्कत हो रही हो है तो वो इसमें पुदीने की पत्ती और नींबू का रस भी डालकर पी सकता है।

ये प्राणायाम भी रोजाना करें

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • शीतरी
  • शीतकारी
  • भ्रामरी
  • उद्गीथ
  • उज्जायी

सूक्ष्म व्यायाम से भी होगा फायदा

  • आगे दोनों हाथ करें। मुट्ठी खोलें और बंद करें।
  • दोनों हाथों को आगे करें फिर कंधे की तरफ लेकर आएं। इस प्रक्रिया को कई बार करें।
  • गर्दन को दाएं बाएं घुमाएं
  • कोहनी मोड़कर हाथों को कंधों के पाए लाएं और कंधों को घुमाएं
  • शरीर में थकान नहीं होती है
  • सर्वाइकल के लिए कारगर
  • शरीर योग के लिए तैयार होता है

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

हाइपरटेंशन से छुटकारा दिलाने के लिए स्वामी रामदेव ने बताए योगासन और प्राणायाम, जल्द होगा फायदा

फर्स्ट स्टेज से थर्ड स्टेज तक कैसे लड़नी है कैंसर से जंग? स्वामी रामदेव से जानिए

स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस के कारण हो सकते हैं कोलाइटिस, सर्वाइकल और कई बीमारियों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें इसे कैसे करें ठीक

बढ़े वजन की वजह से भी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, स्वामी रामदेव से जानें मोटापा कम करने का अचूक उपाय

आंखों में जलन, स्पाइन और सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये अचूक उपाय, तुरंत होगा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।