1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस चूर्ण के नियमित सेवन से डायबिटीज रहेगी हमेशा दूर, अन्य रोगों में भी फायदेमंद

इस चूर्ण के नियमित सेवन से डायबिटीज रहेगी हमेशा दूर, अन्य रोगों में भी फायदेमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 10:01 pm IST

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग कब्ज़ दूर करने के लिए करते हैं। लेकिन इससे आप डायबिटीज सहित कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

त्रिफला चूर्ण के फायदे- India TV Hindi
त्रिफला चूर्ण के फायदे Image Source : INSTAGRAM/SECONDTHOUGHT4U

त्रिफला औषधी के बारे में आपने खूब सुना होगा। इसमें भरपूर मात्रा मे एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते है। इसके नाम से साफ समझ आ रहा है कि यह 3 फलों से मिलकर बना होता है। त्रिफला चूर्ण आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर तैयार होता है। जिसके बाद यह आपको कई खतरनाक बीमारियों  से भी निजात दिला सकता है। त्रिफला चूर्ण डायबिटीज के साथ-साथ कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होगा। 

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने के बेहतरीन फायदे

डायबिटीज
Image Source : INSTAGRAM/SOUTHLAKEDOCTORडायबिटीज

डायबिटीज

त्रिफला चूर्ण में एंटी डायबेटिक गुण पाए जाते है। जो डायबिटिज को कंट्रोल करने में मद करता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढेगी जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इसके लिए रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन पानी के साथ करें।

कब्ज की समस्या से दिलाएं निजात

अगर आप हमेशा कब्ज की समस्या से परेशान रहते है तो त्रिफला आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर लें। 

कोरोना से बचने के 30 टिप्स, 10 भी फॉलो किए तो दूर रहेगा कोविड 19

पेट संबंधी समस्या
Image Source : INSTAGRAM/GASTRONUTRITIONPCपेट संबंधी समस्या

पेट संबंधी समस्याओं से दिलाए निजात

अगर आप हमेशा पेट से जुड़ी समस्या जैसे पेट फुलना, पेट में गैस बनना आदि से परेशान है तो दिन में तीन बार आधा चम्मच त्रिफला पानी के साथ लें। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद

त्रिफला में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले  3 से 9 ग्राम पानी या दूध के साथ इसका सेवन कर सकते है। 

शरीर में पानी की कमी को दूर करने के अलावा पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है आम का पना, होते हैं कई और भी फायदे

आंखों को रखें हेल्दी

आंखोंको हेल्दी रखने के लिए रात को एक चम्मच त्रिफला पानी पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन पानी को छानकर इसी से अपनी आंखों को धोएं। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा गाय का घी या शहद के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

त्रिफला दांतों को रखें मजबूत
Image Source : INSTAGRAM/DOTT.SSA_ROBERTARACO/त्रिफला दांतों को रखें मजबूत

दांतों को रखें मजबूत

रात को थोड़े से पानी  में त्रिफला चूर्ण को भिगो दें। सुबह ब्रश करने के बाद  इस पानी को मुंह में भरकर थोड़ी देर के लिए रखें। इससे आपके दांत मजबूत होने के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध, छाले आदि की समस्या से निजात मिल जाएगा।  

रात को सोने से पहले दूध में डालकर पिएं सौंफ, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

वजन करें कम

त्रिफला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी पाचन तंत्र को फिट रखने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में  चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रातभर के लिए रग दें। दूसरे दिन इस पानी को आधा हो जाने तक उबाले। फिर इस उबले हुए पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

बालों को रखें हेल्दी

अगर आप हमेशा बालों को झड़ने की समस्या से परेशान रहते है तो इसके लिए -5 ग्राम त्रिफला चूर्ण को 15 एमएल लौह भस्म में मिलाकर दिन में  बार सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा। 

मलेरिया में फायदेमंद

मलेरिया में बहुत तेज बुखार आ जाता है। इस समस्या से आपको त्रिफला आसानी से निकाल सकता है। इसके लिए त्रिफला का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें।

घर पर ऐसे बनाएं त्रिफला चूर्ण

आप आसानी से त्रिफला चूर्ण को घर पर बना सकते हैं। इसके लिए हरड़, बहेड़े का छिलका हटा लें। इसके साथ ही आंवला की गुठली निकालकर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लें। बारीक छने हुये तीनों प्रकार के चूर्णों को 1:2:3 के अनुपात में मिलाएं। त्रिफला चूर्ण तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाए तो एमरजेंसी में करें इन चीजों का सेवन, लेकिन रखें ये ध्यान... 

ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

आयुष मंत्रालय का सुझाव, बारिश के मौसम में घरेलू तरीके से फ्लू से यूं करें बचाव

लंबाई बढ़ाने में कारगर हैं ये योगासन, 18 साल की उम्र तक बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट

शरीर में खून की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, साथ ही बनाएंगी आपको ताकतवर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।