1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पिछले दो महीने में 30% बढे हार्ट अटैक के केस, बाबा रामदेव से जानें Heart को हेल्दी और मजबूत बनाने के उपाय

पिछले दो महीने में 30% बढे हार्ट अटैक के केस, बाबा रामदेव से जानें Heart को हेल्दी और मजबूत बनाने के उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jun 11, 2026 09:52 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:04 am IST

पिछले 60 दिनों में दिल के मरीजों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ी गई है जो एक चिंता का विषय है। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनने के लिए क्या करें?

बाबा रामदेव हार्ट हेल्थ टिप्स- India TV Hindi
बाबा रामदेव हार्ट हेल्थ टिप्स Image Source : UNSPLASH/YOUTUBE - @BABARAMDEV

गर्मी के प्रकोप और बारिश से हुई उमस से लोग थर्मल स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं जिससे दिल पर प्रेशर बढ़ा है और हार्ट अटैक के मामलों में एकदम से तेज़ी आई है। दरअसल, तापमान बढ़ने से शरीर का कूलिंग सिस्टम एक्टिव हो जाता है जिससे पसीना ज़्यादा निकलता है और कई लोगों में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। फिर शरीर में लिक्विड कम होने से खून की कमी होने लगती है और दिल की मुश्किल बढ़ जाती है। कानपुर के Institute of Cardiology के मुताबिक पिछले 2 महीनों में हार्ट अटैक के मामलों में 30% का इज़ाफा हुआ है। कार्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि सबसे ज़्यादा असर उन पर देखा जा रहा है जो हार्ट ब्लॉकेज, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ के मरीज़ हैं। तो ऐसे में सवाल ये है कि ऐसा क्या करें कि धड़कन नॉर्मल रहे और हर मौसम में हार्ट हेल्दी रहे। चलिए स्वामी रामदेव से जानते हैं।

देश में बढ़े हार्ट अटैक के मरीज

हमारे देश में मौत की सबसे बड़ी वजह हार्ट से जुड़ी बीमारियां बन चुकी हैं। आजकल 40 की उम्र में ही लोगों को कार्डियक अरेस्ट आने लगा है। 5 साल में 53% हार्ट के मामले बढ़े हैं। 70% आबादी को हार्ट अटैक का रिस्क है। हर 33 सेकंड में हार्ट अटैक से 1 मौत होती है। स्ट्रेस , एंग्जायटी , स्मोकिंग, हाई कोलेस्ट्रॉल , मोटापा , डायबिटीज, नींद की कमी और हाई बीपी जैसी समस्याएं हार्ट अटैक की वजह बन रही है

रोजाना करें एक्सरसाइज

अगर अपने दिल को बीमार होने से बचाना चाहते हैं। हार्ट की उम्र को रिवर्स करके 20 साल कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए। स्टडी कहती है कि अगर रूटीन से रोज़ एरोबिक्स, ज़ुंबा या इंटेस ट्रेनिंग करें तो हार्ट फंक्शन इतना बेहतर हो जाएगा मानों दिल की उम्र रिवर्स मोड में चल रही हो। रेगुलर वर्कआउट से हार्ट मसल्स को मज़बूती मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और दिल की बीमारियों का रिस्क घटता है। हालांकि, WHO के मुताबिक़, ज्यादातर लोग एक्सरसाइज नहीं करते है। रोज़ एक्सरसाइज करने वालों की संख्या भी कम है। जो लोग करते भी हैं वो सही तरीके से वर्कआउट नहीं करते।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ये काम भी करें

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पिएं, स्ट्रेस, टेंशन कम लें, खाना समय से खाएं, और जंक फूड ना खाएं 6-8 घंटे की नींद लें। साथ ही शाकाहारी खाने से हार्ट डिजीज कम होने की संभावना होती है। साथ ही प्लांट बेस्ड फूड से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।