1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक जूस, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक जूस, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 15, 2022 09:31 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:50 pm IST

औषधीय गुणों से भरपूर यह होममेड जूस आपका डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेगा।

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक जूस- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक जूस Image Source : INDIA TV

आजकल डायबिटीज की बीमारी आम हो गई है। इतना ही नहीं बुजुर्ग के साथ-साथ युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों का शुगर लेवल बढ़ने पर कई बीमारीयों का खतरा बना रहता है। इसलिए इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी है। 

इसके लिए आप दवाओं के अलावा आप चाहें तो इस आयुर्वेदिक जूस का भी सेवन कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह जूस आपका डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्वामी रामदेव से इसे बनाने का तरीका।

 Home made juice for Diabetes patients
Image Source : FREEPIK Home made juice for Diabetes patients

आयुर्वेदिक जूस बनाने की सामग्री

  • करेला - एक
  • खीरा - एक 
  • टमाटर - एक 
  • चिरैता - थोड़ा सा
  • गुलमार्ग - थोड़ा सा
  • 1-2 इंच गिलोय और कुछ पत्तियां
  • 5-6 सदाबहार के फूल और थोड़ी पत्तियां

यूं बनाएं जूस

  1. जूस बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस कर जूस बना लें। 
  2. इसके बाद इसे छान लें। अब रोजाना इस जूस का खाली पेट सेवन करें। 
  3. अगर स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नोट- अगर आपको सभी सामग्री नहीं मिल रही हैं तो करेला, टमाटर, खीरा और सदाबहार आदि से ही जूस बनाकर पी सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

ये भी पढ़ें - 

खूब खाकर भी घटा सकते हैं कोलेस्ट्रॉल, हेल्थ भी होगी अच्छी मोटापा भी घटेगा

Diabetes: उबले अंडे खाकर कंट्रोल कर सकते हैं ब्लड शुगर

White Bread VS Brown Bread: सफेद ब्रेड और ब्राउन ब्रेड में कौन सी है ज्यादा हेल्दी? जानिए फायदे और नुकसान

Diabetes: एक खीरा रोज करेगा आपकी डायबिटीज को कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।