1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पथरी से राहत दिलाने में कारगर हैं ये 6 घरेलू नुस्खे, बस यूं करें सेवन और पाएं किडनी स्टोन से छुटकारा

पथरी से राहत दिलाने में कारगर हैं ये 6 घरेलू नुस्खे, बस यूं करें सेवन और पाएं किडनी स्टोन से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 14, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 10:08 am IST

शरीर में जब कैल्शियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो स्टोन बन जाते है। अगर इसके लक्षण समय में पहचान लिया जाए तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

किडनी स्टोन से निजात पाने के घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
किडनी स्टोन से निजात पाने के घरेलू नुस्खे Image Source : INST/SYLVESTREPHARMACY/AAYURVEDA_SERVIC

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से परेशान रहते हैं। आमतौर पर ये स्टोन यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाते हैं। पथरी में यूं तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब इसका दर्द उठता है तो वो असहनीय हो जाता है। 

शरीर में जब कैल्शियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो स्टोन बन जाते है। अगर इसके लक्षण समय में पहचान लिया जाए तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन

किडनी स्टोन के लक्षण

  • यूरीन करते समय तेज दर्द
  • यूरिन से अधिक दुर्गंध आना।
  • किडनी या पेट में सूजन
  • अधिकतर बुखार रहना
  • उल्टी
  • नार्मल से अधिक बार यूरीन आना
  • यूरीन में खून आना।

पत्थरचट्टा
Image Source : INSTAGRAM/ANCIENTMEDICALपत्थरचट्टा

किडनी स्टोन से निजात पाने के घरेलू नुस्खे

पत्थरचट्टा का पौधा

पत्थरचट्टा का पौधा आसानी से कही पर भी मिल जाता है। जिसका सेवन करके आप आसानी से किडनी के स्टोन से निजात पा सकते हैं। इसके लिए पत्थर चट्टा का एक पत्ता लें और उसमें मिश्री के कुछ दाने के साथ पीस लें। इसके बाद इसका सेवन कर लें। 

खरबूज के बीज

खरबूज के बीज की गिरी भी किडनी के स्टोन से निजात दिलाने में कारगर हो सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में 3-4 बड़ी इलायची के दाने, थोड़े खरबूज के बीज की गिरी, 1 चम्मच मिश्री को उबाल लें। ठंडा होने के बाद सुबह-शाम इसका सेवन करें। कुछ दिन लगातार इसका सेवन करें। 

कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा दांतों का प्लाक और टार्टर, जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

तुलसी
Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFOODतुलसी

तुलसी

तुलसी में एसिडिक एसिड के साथ कई ऐसे तेल पाए जाते हैं जो स्टोन को तोड़कर पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देते है। इसके लिए रोजाना 5-7 तुलसी की पत्तियों को चबा चबाकर खाएं।

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला भी किडनी के स्टोन से निजात दिलाने में कारगर है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम एक-एक चम्मच आंवला का पाउडर खाएं। 

 

बेलपत्र
Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFOODबेलपत्र

बेलपत्र

बेलपत्र में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो करीब दो सप्ताह में किडनी से स्टोन बाहर कर देगा। इसके लिए 3-4 बेलपत्र को पानी के साथ पीसकर इसमें एक चुटकी कालीमिर्च डालकर इसका सेवन कर लें। 

 पानी

किडनी के स्टोन से निजात पाने का सबसे बेहतर तरीका है कि दिनभर अधिक मात्रा में पानी पिएं। इससे आसानी से छोटी पथरी पेशाब के मार्ग से बाहर निकल जाएगी। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाए तो एमरजेंसी में करें इन चीजों का सेवन, लेकिन रखें ये ध्यान... 

ब्लड शुगर अचानक घट जाए तो तुरंत करना चाहिए इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में आ जाएगी स्थिति

आयुष मंत्रालय का सुझाव, बारिश के मौसम में घरेलू तरीके से फ्लू से यूं करें बचाव

लंबाई बढ़ाने में कारगर हैं ये योगासन, 18 साल की उम्र तक बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट

शरीर में खून की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, साथ ही बनाएंगी आपको ताकतवर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।