1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Home Remedies For Piles: बवासीर की समस्या को दूर करेगा त्रिफला सहित ये आयुर्वेदिक चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

Home Remedies For Piles: बवासीर की समस्या को दूर करेगा त्रिफला सहित ये आयुर्वेदिक चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 26, 2022 11:44 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 11:44 pm IST

Home Remedies For Piles: जानिए क्या है वो आयुर्वेदिक उपाय जिनकी मदद से बवासीर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Home Remedies For Piles- India TV Hindi
Home Remedies For Piles Image Source : FREEPIK

Home Remedies For Piles:  ज्यादातर लोग बवासीर यानी पाइल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। बवासीर से जूझ रहे लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति का उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय भी हो जाता है। दरअसल, पाइल्स के कारण गुदा की ब्लड वेसल्स बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से जलन के साथ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि पाइल्स कई कारणों से हो सकती हैं,  जैसें - कब्ज, पाचन क्रिया ठीक ढंग से काम न करना, मोटापा, तनाव आदि। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। जानिए क्या है वो उपाय और इसे किस तरह से इस्तमाल करें। 

ये हैं बवासीर दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय - 

त्रिफला पाउडर

बवासीर की परेशानी को दूर करने में त्रिफला आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बकायन, नीम की निमोली और त्रिफला को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पाउडर बना लें। उसके बाद रोजाना इस पाउडर का सेवन करें। 

दूध और नींबू
पाइल्स की समस्या से छुटकाार पाने के लिए दूध और नींबू फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक कप दूध गर्म करके इसे ठंडा कर लें। फिर इसमें नींबू का रस डालकर इसको पी जाएं। ऐसा लगातार 3-7 दिन करने से आपको पाइल्स की समस्या से निजात मिल सकती है। 

नागदोन के पत्ते
औषधीय गुणों से भरपूर नागदोन के पत्ते भी बवासीर की समस्या से दूर कर सकता है। इसके लिए रोजाना नागदोन के 3 पत्ते खाएं।

एलोवेरा
एलोवेरा के सूजनरोधक गुण बवासीर की जलन कम करने का काम करता है। इसलिए पाइल्स के मरीज एलोवेरा के पल्प का किसी न किसी रूप में इसका सेवन करें। 

नारियल तेल और हल्दी पाउडर 
यदि आपको बवासीर कि समस्या है तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अपने पाइल्स की जगह पर हल्के हाथों या कॉटन की मदद से लगाएं। इससे आपको गुदा के हिस्से पर होने वाले बवासीर से राहत मिलती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Asthma: अस्थमा के मरीज इन 3 चीजों को दूध में मिलाकर पिएं, फिर देखिए कमाल

Vitamin D Deficiency: सिर्फ धूप ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, जरूर करें डाइट में शामिल 

नवरात्र में फास्टिंग करके कम करें 5 किलो वज़न, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

Vitamin D deficiency: अगर शरीर में दिख रहे हैं ये 5 बदलाव, तो हो चुकी है विटमिन डी की कमी, जानिए लक्षण और उपाय

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।