1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड की समस्या से तुंरत राहत दिलाएंगे ये 7 शानदार फूड्स, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

थायराइड की समस्या से तुंरत राहत दिलाएंगे ये 7 शानदार फूड्स, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 06:21 pm IST

थायरााइड को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ-साथ आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना जरूरी हैं।थायराइड से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

थायराइड- India TV Hindi
थायराइड Image Source : INSTAGRAM/CUREIN4INC

आज के समय में अधिकतर लोग थायराइड की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस बीमारी में आपको खुद का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके साथ थायराइड के मरीजों को अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। जिससे कि यह समस्या ज्यादा बढ़े नहीं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। इस बीमारी से निजात पाने के लिए हम डॉक्टर से संपर्क करके दवाएं खाना शुरू कर देते है लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। थायराइड से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे जल्द से जल्द थायराइड कंट्रोल करने में मदद मिलगी। 

क्या है थायराइड?

थायराइड गले में स्थित एक ग्रंथि का नाम है। यह ग्लैंड गले के आगे के हिस्से में मौजूद होता है और इसका आकार एक तितली के समान होता है। यह बॉडी के कई तरह के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। जब ये असंतुलित होता है तो थायरायड की बीमारी होती है। ये रोग दो प्रकार का है, हाइपो थायरायड और हाइपर थायरायड। इस रोग में तेजी से वजन बढ़ना, तेजी से वजन कम होना, बेचैनी, नींद न आना, पीरियड टाइम पर न आना आदि समस्या होती है।

थायराइड के मरीज कभी न करें इन फूड्स का सेवन, पड़ेगा सेहत पर बुरा असर

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

अदरक

अदरक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम के साथ-साथ एंटी-इफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो थायराइड को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। 

अलसी के बीज
Image Source : NSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFअलसी के बीज

अलसी के बीज
अलसी के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन बी12 के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हाइपोथायकाडिज्म से लड़ते है। जिससे आपका थायराइड तेजी से कम हो जाता है। 

बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर के साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो थायराइड को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम थायराइड ग्रंथि को सही रखने में मदद करता है। 

करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा

बीन्स
एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर , विटामिन्स, प्रोटीन आदि पाया जाता है। हाइपोथायरायडिज्म  के प्रभाव को कम करता है। 

दूध संबंधी प्रोडक्ट
अपनी डाइट में अधिक मात्रा में दूध, दही जैसे प्रोडक्ट शामिल करें। क्योंकि इस प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में विटामिन्स, कैल्शियम, मिनरल्स पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

नारियल तेल
Image Source : INSTAGRAM/HONEYSMASHEROILनारियल तेल

नारियल तेल
वैसे तो खाने वाला नारियल तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करके आप थायराइड सबित कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड पाए जाते है जो थायराइड ग्रंथि को सही करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को सुजारु रूप से काम करने में मदद करता है। 

मुलेठी
मुलेठी में औषधीय गुणों का भंडार होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व थायराइड ग्रंथि को को सही करने में मदद करती है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

तला भुना खाने के बाद जरूर करें ये 5 काम, नहीं जमा होगा फैट और बच जाएंगे मोटापे से

पथरी और लिवर से जुड़ी बीमारी के लिए स्वामी रामदेव ने बताए घरेलू नुस्खे, जानें क्या है हर्बल सॉल्यूशन

औषधीय गुणों से भरपूर अलसी है डायबिटीज जैसे रोगों के लिए रामबाण, जानिए खाने का सही तरीका

रोज आंवला खाने से मोटापे समेत दूर रहेंगी ये बीमारियां, जानिए किस बीमारी में कितना करें सेवन

जानिए दालचीनी को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से दिलाएंगी निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।