1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर को प्यूरिफाई करने का सही तरीका, योग गुरु स्वामी रामदेव से जानें

शरीर को प्यूरिफाई करने का सही तरीका, योग गुरु स्वामी रामदेव से जानें

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 21, 2023 09:37 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 09:37 am IST

Swami Ramdev tips: स्वामी रामदेव के टिप्स आपके शरीर को प्यूरिफाई करने में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

DETOX_TIPS- India TV Hindi
DETOX_TIPS Image Source : FREEPIK

चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरु हो गई है। कल कलश स्थापना है  और लोग 9 दिन के पूजा-उपवास के लिए जरुरी चीजों की खरीददारी करने लगे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि इस व्रत के लिए आपका शरीर कितना तैयार है। बिलकुल, उपवास का धार्मिक महत्व तो होता है लेकिन फास्टिंग हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए जरुरी है कि चैत्र महीने की इस नवरात्रि से पहले बॉडी को डिटॉक्स करें। व्रत के लिए शरीर को तैयार करें, ताकि नौवों दिन पाचन ठीक रहे और लिवर की ताकत बढ़े। वैसे अब तो ये बात साबित हो गई है कि फास्ट रखने से एक खास तरह का प्रोटीन बनता है जो लिवर के फैटी एसिड और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं, व्रत से कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी कम करने में मदद मिलती है। 

हाल ही में, शिकागो यूनिवर्सिटी में एक स्टडी की गई नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के मरीजों को तीन महीने तक एक दिन छोड़कर उपवास के साथ रोज वर्कआउट करवाया गया। इसका नतीजा ये निकला कि लिवर फैट में कमी के साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ी मतलब लिवर तो हेल्दी हुआ ही, ब्लड शुगर भी हेल्दी लेवल पर आ गया। 

वैसे भी देश में लिवर के पेशेंट लगातार बढ़ रहे हैं खासकर जो मोटे लोग हैं उन्हें तो काफी सतर्क होने की जरुरत है क्योंकि 65 परसेंट obese फैटी लिवर के रडार पर हैं जिनका जल्दी ही ब्लड शुगर भी इम्बैलंस हो जाता है। ठीक बात, भारत में तो हर चौथे शख्स का लिवर फैटी है और ऐसे में चैत्र के महीने में पड़ने वाले नवरात्रि का मौका सबसे सही है। 9 दिन में योग और उपवास से शारीरिक शक्ति पा सकते हैं। अपने लिवर को मजबूत बना सकते हैं। 

तो चलिए, योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं शरीर को प्यूरिफाई करने का सही तरीका। साथ ही इन नौ दिनों में कितना खाएं, क्या खाएं ये भी जानते हैं। 

बीमार हुआ लिवर, क्या हैं लक्षण ?  

यूरिन का पीला रंग

ज्यादा थकान
पेट दर्द
पीली आंखें
पीली स्किन 
भूख ना लगना

देश में करीब 30% लिवर के मरीज
अगले 10-20 साल में लिवर फेल्योर
मौत की बड़ी वजह बन सकती है 

फैटी लिवर साइलेंट किलर 

फैटी लिवर एक तरह का मेडिकल कंडीशन
लिवर में फैट का जमाव
फैट कंट्रोल नहीं होने पर लिवर डैमेज

फैटी लिवर, क्या है वजह?

अनहेल्दी लाइफ स्टाइल
एल्कोहल-स्मोकिंग की आदत
दवाइयों का ज्यादा सेवन
वायरल इंफेक्शन हेपेटाइटिस सी

body_detox_tips
Image Source : FREEPIKbody_detox_tips

दूध से बनने वाली ये चीज लिवर के मरीजों के लिए है फायदेमंद, Fatty liver जैसी समस्याओं में जरूर करें सेवन

लिवर का काम 

खाना पचाना
इंफेक्शन से लड़ना
शुगर कंट्रोल करना
टॉक्सिन निकालना
प्रोटीन बनाना
न्यूट्रिशन जमा करना
ब्लड फिल्टर 
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
इम्यूनिटी बढ़ाना

फैटी लिवर की वजह 

हाई कोलेस्ट्रॉल
मोटापा
थायराइड
स्लीप एप्निया
इनडायजेशन

शुगर के मरीज खाएं इस रंग का सेब, जानें लाल वाले की तुलना सेहत के लिए कैसे है ये ज्यादा फायदेमंद

हेल्दी लिवर, परफेक्ट सेहत

शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड
लगभग 1.5 Kg वज़न
सबसे ज़्यादा न्यूट्रिशंस स्टोर
बॉडी डिटॉक्स करता है

लिवर बचाएं, क्या करें ?

शुगर कंट्रोल करें
वज़न कम करें
लाइफस्टाइल बदले
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं

खतरे में लिवर, क्या है वजह ?

हाई बीपी       
हाई शुगर          
हाई कोलेस्ट्रॉल

लिवर का रखें ख्याल 

यंग एज से रखें
लिवर का ख्याल

शाकाहारी खाने से
लिवर प्रॉब्लम कम
प्लांट बेस्ड फूड से
फैटी लिवर ठीक

लिवर रहेगा हेल्दी, जब खाएंगे  

मौसमी फल
साबुत अनाज
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट

लिवर रहेगा हेल्दी, खाने-पीने से बचें 

सेचुरेटेड फैट
ज्यादा नमक
ज्यादा मीठा
प्रोसेस्ड फूड
कार्बोनेटेड ड्रिंक
अल्कोहल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।