1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या वाकई रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत? चलिए डॉक्टर से ही जान लीजिए

क्या वाकई रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत? चलिए डॉक्टर से ही जान लीजिए

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 07:07 pm IST

जो लोग अपने आहार में नियमित रूप से सेब शामिल करते हैं, उनमें सेब न खाने वालों की तुलना में हेल्दी रहने की संभावना अधिक होती है।

एक दिन में सेब खाने- India TV Hindi
एक दिन में सेब खाने Image Source : FREEPIK

“An apple a day keeps the doctor away” यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या वास्तव में रोज़ एक सेब खाने से बीमारियों से पूरी तरह बचा जा सकता है? विशेषज्ञों के अनुसार, सेब एक बेहद पौष्टिक फल है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है, लेकिन सिर्फ़ सेब खाना स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है। पीएसआरआई अस्पताल में आहार विशेषज्ञ प्रमुख,  डॉ. शालिनी ब्लिस, कहती हैं कि सेव का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है। चलिए जानते हैं सेब खाने से कौन से  फायदे होते हैं?

सेब खाने से मिलते हैं ये फायदे

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मज़बूत: सेब में फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और अनेक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाते हैं 

  • हार्ट के लिए है ​फायदेमंद: सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करता है और हृदय रोग, मधुमेह तथा मोटापे जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।

  • पाचन तंत्र को रखता है स्वस्थ: सेब, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, सेब का नियमित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होता है।

सिर्फ़ सेब खाना नहीं है पर्याप्त:

हालांकि, सिर्फ़ सेब खाना ही पर्याप्त नहीं है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद की भी उतनी ही आवश्यकता होती है। अगर कोई व्यक्ति सिर्फ़ एक फल पर निर्भर रहता है और बाकी खानपान या जीवनशैली पर ध्यान नहीं देता, तो सेब के फ़ायदे भी सीमित हो जाते हैं।

इसलिए कहा जा सकता है कि सेब एक बेहतरीन फल है और इसे अपने रोज़ाना आहार में शामिल करना एक अच्छा स्वास्थ्य विकल्प है। लेकिन ‘डॉक्टर से दूरी’ बनाए रखने के लिए सिर्फ़ सेब नहीं, बल्कि संपूर्ण रूप से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना ज़रूरी है। सेब को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं, लेकिन संतुलित खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच को नज़रअंदाज़ न करें यही असली “हेल्थ मंत्र” है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।