1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक साथ कई बीमारियों को दूर करने में असरदार है कलौंजी दूध, बस इस तरह से करें सेवन

एक साथ कई बीमारियों को दूर करने में असरदार है कलौंजी दूध, बस इस तरह से करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 05, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 04:50 pm IST

जानिए कलौंजी वाला दूध का सेवन करने से आप किन किन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके फायदे भी जानें।

Milk and Kalonji- India TV Hindi
Milk and Kalonji Image Source : INSTAGRAM/ANDREA.MNC,LALAVYAPARIMALANDSO

सेहत के लिए दूध फायदेमंद होता है ये तो आप जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर इस दूध में एक चम्मच कलौंजी को मिला दिए जाए तो ये आपको कई बीमारियों से सुरक्षित कर सकता है। कलौंजी भारतीय रसोई का एक ऐसा मसाला है जिसे ज्यादातर सब्जियों में डाला जाता है। ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी असरदार होता है। हम आपको बताते हैं कि कलौंजी वाला दूध का सेवन करने से आप किन किन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके फायदे भी जानें।

डायबिटीज पेशेंट रोजाना घर पर बनाकर पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes test
Image Source : INSTAGRAM/THEFLEETSTREETCLINICDiabetes test

शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी

कलौंजी वाला दूध डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। इसके बीज ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिससे कि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

दिल के लिए 
कलौंजी खराब यानी कि बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करती है। कलौंजी पाउडर दूध में मिलाकर पीने से ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है और सूजन को भी कम करने में मददगार होता है। जिससे कि आगे चलकर आपको दिल से संबंधित रोग होने का जोखिम कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

दूर्द और सूजन को करता है कम
कलौंजी और दूध को मिलाकर पीने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण क्रोनिक सूजन को ठीक करने में मददगार होते हैं। एक कप कलौंजी का दूध पीने से या फिर कलौंजी का तेल लगाने से जोड़ों का दर्द कम होता है। 

weight loss
Image Source : INSTAGRAM/ FLATBELLYTONIC.OKINAWAweight loss 

वजन कम करने में मददगार
आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में ज्यादातर लोग फिटनेस फ्रीक हो गए हैं। कलौंजी वाला दूध पीने से मेटाबॉलिज्म दर में सुधार होता है। जो कि वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

इस तरह बना सकते हैं कलौंजी दूध
इसके लिए आप एक गिलास दूध को उबालकर उसमें एक चम्मच कलौंजी डालें। आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। लेकिन अगर आप शुगर पेशेंट हैं तो शहद ना मिलाएं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।