1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत का खजाना है ये दाल, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, पाइल्स का खत्म होगा नामोनिशां, सर्दियों में भी नहीं होगी इम्यूनिटी कमजोर

सेहत का खजाना है ये दाल, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, पाइल्स का खत्म होगा नामोनिशां, सर्दियों में भी नहीं होगी इम्यूनिटी कमजोर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 29, 2023 10:14 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 10:14 pm IST

आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन से आपके आसपास फटकने वाली कई बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भाग जाएंगी।

Kulthi Dal - India TV Hindi
Kulthi Dal Image Source : FREEPIK

दाल के सेवन से हमें प्रोटीन मिलता है और हमारा शरीर मजबूत बनता है। ऐसी ही एक दाल है जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। कुलथी की दाल को सेहत का खजाना कहा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस दाल के सेवन से आपका शरीर कई रोगों से मुक्त रहता है। कुल्‍थी की दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यह दाल दक्षिण भारत में ज़्यादा पाई जाती है। गहरे भूरे रंग की यह दाल मसूर की दाल की तरह लगती है। इस दाल में पाए जाने वाले पौष्टिक पदार्थों में पाइल्स, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा समेत कई बीमारियों को दूर भगाने की क्षमता है। डॉक्टरों का मानना है कि जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा तंदरुस्त रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस दाल के सेवन से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं। 

मोटापा होता है कम 

कुलथी की दाल का सेवन करने से आपका वजन आसानी से कम होगा। दरअसल, इस दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम कुलथी की दाल में 22 ग्राम प्रोटीन होता है। इस वजह से अगर आप इस दाल का सेवन करते हैं तो मोटापा आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस दाल के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है।

पाइल्स में मिलता है आराम 

जो लोग पाइल्स की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें कुलथी की दाल का पानी पीना चाहिए। अपनी डाइट में इस दाल का सेवन करने से आपको पाइल्स में आराम मिलेगा। रात में कुलथी की दाल को पानी में भिगोएं और सुबह उठकर उसका पानी पी लें। ऐसा करने से आपको पाइल्स के दर्द में काफी राहत मिलेगी। 

इम्युनिटी होती है स्ट्रांग 

सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने में भी कुलथी की दाल बेहद असरदार है। पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों को भी इस दाल के सेवन से बहुत आराम मिलता है। इसके सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिस वजह से बीमारियां आपके आसपास फटकती भी नहीं हैं। साथ ही ये दाल आपके दिल को भी सेहतमंद रखती है।

बॉडी के ये पार्ट्स देते हैं डायबिटीज होने के बड़े संकेत, ऐसी पहचानें लक्षण

आयरन की कमी को करती है पूरा

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज़्यादा दर्द से गुज़रना पड़ता है। पीरियड्स के दिनों में खून के बहाव के कारण उनमें आयरन की कमी होने लगती है। खून कम होने से शरीर में थकान और और कमजोरी होने लगती है। ऐसे में इस आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप कुलथी की दाल का सेवन शुरू कर दें। इस दाल के सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ने लगती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

लौंग वाला दूध पीने से बढ़ती है पुरुषों की फर्टिलिटी, इन समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा

वजन कम करने में प्याज का जूस है बेहद फायदेमंद, ऐसे सेवन करने से कमर की चर्बी होगी गायब

पेशाब के ज़रिए प्यूरिन को बाहर निकाल फेकता है ये पत्ता, आसानी से करता है यूरिक एसिड कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।