हमारे देश में हर 4 में से 1 लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। भारत में 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों का बीपी बिगड़ा हुआ है जिनमें से करीब 6 करोड़ लोग इस बीमारी से अनजान हैं। आजकल प्रदूषण भी बीपी के मरीज़ों की गिनती बढ़ा रहा है। प्रदूषण के कण खून में मिलकर उसे गाढ़ा कर देते हैं जिससे ब्लड सप्लाई अफेक्ट होती है और बीपी बढ़ जाता है। इस वजह से दिल-दिमाग के लिए खतरा बढ़ जाता है क्योंकि बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक से लेकर ब्रेन स्ट्रोक-हैमरेज की वजह तक बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी इसके शिकार हैं तो घबराइए नहीं! बाबा रामदेव के इन आयुर्वेदिक उपाय और योग को अपने जीवन में शामिल कर आप हाई बीपी को बैलेंस कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर होने पर क्या होता है?
हाई ब्लड प्रेशर होने पर सिरदर्द, चेस्टपेन, चिड़चिड़ापन, सांस की दिक्कत, नसों में झनझनाहट और चक्कर आना जैसे लक्षण शरीर में दिखने लगते हैं। हाई ब्लड की वजह से रेटिना डैमेज हो सकती है, नजर कमजोर हो सकती है, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, याद्दाश्त भी कमजोर होने लगती है, सांस फूलने लगती है साथ ही हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और किडनी डैमेज का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है
ब्लड प्रेशर लेवल चार्ट:
-
नॉर्मल ब्लड प्रेशर: ऊपर वाला - 120, नीचे वाला - 80
-
हाई ब्लड प्रेशर: ऊपर वाला - 140 या उससे ज्यादा, नीचे वाला - 90 या उससे ज्यादा
-
लो ब्लड प्रेशर: ऊपर वाला - 90 या उससे कम, नीचे वाला - 60 या उससे कम
हाई बीपी की टेंशन से कैसे बचें?
हाई बीपी की समस्या न हो इसलिए डाइट हेल्दी रखें, वजन कंट्रोल करें, नमक कम लें, योग-मेडिटेशन करें और अल्कोहल बंद कर दें। साथ ही खूब पानी पीएं, स्ट्रेस कम लें और खाना समय से खाएं। हाई बीपी होने पर शीर्षासन, सर्वांगासन, दंड-बैठक और पावर योग नहीं करना चाहिए।
बीपी कंट्रोल रखने के लिए क्या करें?
बीपी कंट्रोल रखने के लिए रोज़ 1 किलो वजन घटाने से लगभग 1 पॉइंट बीपी कम हो सकता है, दिनभर में 5 ग्राम से ज़्यादा नमक न खाएँ और 30 मिनट की नियमित वर्कआउट आदत से लगभग 5–8 पॉइंट बीपी कम करने में मदद मिल सकती है।
हार्ट को कैसे बनाएं मजबूत?
हार्ट को मजबूत बनने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी और 5 पत्ते की तुलसी लें। अब उबालकर इसका काढ़ा बनाएं। इसे रोज पीने से हार्ट हेल्दी होता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में सूप, सब्जी और जूस को शामिल करें
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।