1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार छींक आने की समस्या से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

बार-बार छींक आने की समस्या से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2020 10:43 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 12:05 pm IST

सर्दियों में अधिकतर लोगों को जुकाम के साथ-साथ छींक आने की समस्या आम होती है। कई लोगों को दिनभर लगातार छींक आने की समस्या भी हो जाती है।

सर्दियों में अधिकतर लोगों को जुकाम के साथ-साथ छींक आने की समस्या आम होती है। कई लोगों को दिनभर लगातार छींक आने की समस्या भी हो जाती है। कई बार यह समस्या ठंड लग जाने के कारण भी हो जाती है। दरअसल जब हम सांस लेते हैं तो ठंडी हवा की वजह से सांस की नली में सूजन आ जाती है। सांस की नली सिकुड़ जाती है और खांसी और बलगम बढ़ जाते है। इतना ही नहीं ठंड में ब्रीदिंग सिस्टम में इंफेक्शन का चांस भी ज्यादा होता है। जिसकी वजह से बुखार, नाक से पानी आना, सांस में दिक्कत, छींक की समस्या के साथ गले में खराश भी होती है।

सर्दी-जुकाम के अलावा किसी भी अन्य तरीके की एलर्जी के कारण भी छींक आने लगती हैं। ऐसे में आप चाहे तो स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के छींक की समस्या से निजात मिल जाएगा।

ठंड में बंद नाक, छींक, गले की खराश की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए एलर्जी का कारगर इलाज

छींक की समस्या से निजात पाने के घरेलू उपाय

  • 100 ग्राम बादम, 50 ग्राम खांड या शक्कर और 25 ग्राम काली मिर्च लेकर इसका पाउडर बना लें। रोजाना एक चम्मच खाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • छींक की समस्या से निजात पाने के लिए नाक में बादामरोगन, अणु तेल या  फिर सरसों का तेल की कुछ बूंदे डाल लें।
  • मुलेठी का थोड़ा सा पाउडर को शहद के साथ खा लें। इससे भी छींक की समस्या से निजात मिलेगा।

ठंड में पेट-कमर की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये शानदार फार्मूला, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें तेजी से वजन कम

  • अगर सर्दी के कारण नाक बंद हो जाए तो लक्ष्मी विलास, संजीवनी 1-1 गोली खाने से लाभ मिलेगा।
  • अदरक, लौंग, दालचीनी का काढ़ा पिएं।
  • तुलसी, अदरक, लौंग, कालीमिर्च की चाय पिएं।
  • अलसी की चाय तुलसी और अदरक डालकर पिएं।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।