1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को नसों से छानकर बाहर निकाल फेंकती है ये पत्ते वाली सब्जी, जानें High Cholesterol में कैसे करें सेवन?

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को नसों से छानकर बाहर निकाल फेंकती है ये पत्ते वाली सब्जी, जानें High Cholesterol में कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 24, 2025 06:30 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 06:30 am IST

​बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसे कंट्रोल करने में यह पत्तेवाली सब्जी कितनी फायदेमंद है?

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए प्याज - India TV Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए प्याज Image Source : UNSPLASH

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल दाल, सब्जी से लेकर सलाद में खूब किया जाता है। इसकी कमी से खाने का स्वाद फीका हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने में स्वाद का तड़का लगानेवाली यह  सब्जी नसों में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। इसके अंदर मौजूद सल्फर, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स दिल की नसों को साफ रखते हैं, ब्लड फ्लो बेहतर बनाते हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें और यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे फायदेमंद है?

प्याज कोलेस्ट्रॉल कम करने में है कैसे फायदेमंद?

प्याज अपने फ्लेवोनॉयड और सल्फर कंपाउंड की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, और टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन तले हुए प्याज खाने से बचना ज़रूरी है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

कैसे करें प्याज को डाइट में शामिल?

प्याज़ दिल के लिए हेल्दी डाइट का एक बढ़िया हिस्सा है, लेकिन तले हुए प्याज़ और  तली हुई प्याज़ की रेसिपी को खाने से बचें। इसमें बहुत ज़्यादा  कैलोरी और फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बुरा असर डाल सकता है। आप अपनी डाइट में प्याज़ को बेक करके, स्टर-फ्राई करके या सलाद में कच्चा खाएं।

प्याज इन परेशानियों में भी है कारगर

प्याज को गुणों की खान यूं ही नहीं कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के अलावा यह सब्जी हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, सर्दी-खांसी और पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन-रोधी गुण प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोज़ाना प्याज का सेवन करने से डाइजेशन दुरुस्त रहेगा और ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।