1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कद्दू के बीज में छिपा है सेहत का खजाना, जानें 30 रुपए की इस सब्जी से घर पर कैसे बनाएं हज़ारों के सीड्स?

कद्दू के बीज में छिपा है सेहत का खजाना, जानें 30 रुपए की इस सब्जी से घर पर कैसे बनाएं हज़ारों के सीड्स?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 05, 2024 05:21 pm IST,  Updated : May 05, 2024 05:21 pm IST

कद्दू के बीज में पेट से लेकर दिल तक की कई बीमारियों का इलाज़ करने की क्षमता है। चलिए बताते हैं आप यह बीज घर पर कैसे बनाएं?

 घर पर बनाएं कद्दू के सीड्स- India TV Hindi
घर पर बनाएं कद्दू के सीड्स Image Source : SOCIAL

कद्दू का बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके बीजों में विटामिन सी और ई, प्रोटीन, आयरन, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे कई पोषक तत्व पाय जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड आपकी सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। हालांकि, ये मार्केट में इतने महंगे बिकते हैं कि लोग इन्हें जल्दी खरदते नहीं हैं। ऐसे में आप चाहें तो बाज़ार में बिकने वाले हज़ारों रुपए के इन सीड्स को घर पर 30 रुपए में बना सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे? साथ ही इनके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे?

घर पर कैसे बनाएं कद्दू के बीज?

घर पर कद्दू लेकर आएं। कद्दू के अंदर से सब बीज निकाल लें। अब इन बीज को एक बड़े बर्तन में लेकर पानी से अच्छी तरह धोएं। ध्यान रखें उसमें किसी भी तरह का कद्दू का गुदा न फसा हो। जब कद्दू के बीज साफ़ हो जाएँ तब एक कॉटन के कपड़े से पोछें और धुप में सुखाने के लिए रख दें। 2 दिन बाद आप इस कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। काडु के बीज में छिलके होते हैं तो इन्हें आप किसी नेलकटर की मदद से छील सकते हैं। 

इन परेशानियों में कारगर है कद्दू का बीज

  • इम्यूनिटी करे मजबूत: कद्दू का बीज विटामि सी से भरपूर है जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर उन्हें मजबूत बनाता है। जिससे आप बदलते मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचे रहते हैं। 

  • डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के अमरीज़ों को कद्दू एक बीज का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके बीज खून में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करते हैं। अगर आप डाइट में कद्दू का बीज शामिल करते हैं तो ये शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। 

  • दिल को रखे हेल्दी: कद्दू के बीज का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और आपका दिल भी हेल्दी रहेगा। कद्दू का बीज बल्ड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में असरदार है।

  • पाचन में फायदेमंद: आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में कद्दू के बीज बेहद फायदेमंद है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से मल त्यागने में आसनी होती है। साथ ही आपको अपच और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। 

  • वजन कम करने में असरदार: कद्दू में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप वजन कम करने के प्रोसेस में हैं तो इसका सेवन ज़रूर करें। कद्दू के बीज का थोड़ा सा सेवन आपके पेट को लंबे वक्त के लिए भरा रखता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।