1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं कद्दू के बीज, डाइट में करें शामिल

ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं कद्दू के बीज, डाइट में करें शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 06:55 pm IST

बहुत कम लोगों को ही कद्दू की सब्जी पसंद होती है। इसी तरह के कद्दू के बीज को भी कम ही लोग इस्तेमाल में लेते हैं।अगर आप कद्दू के बीज फेंक देते हैं तो इसके फायदे जानने के बाद आप ऐसा नहीं करेंगे।

डायबिटीज रोकने में...- India TV Hindi
डायबिटीज रोकने में कारगर हैं कद्दू के बीज Image Source : INSTAGRAM/INMAFH1

कद्दू को ज्यादातर घरों में सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। आपको शायद पता ना हो लेकिन कद्दू की तरह ही उसके बीज भी बहुत काम के होते हैं। कद्दू के बीज में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए, इसके बीजों को कूड़े में फेंकने की बजाय अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। तो चलिए जानते हैं कद्दू के बीजों से आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है। साथ आप किस तरह से इसका सेवन कर सकते हैं। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, डाइट में इस तरह करें शामिल

डायबिटीज के मरीज खाएं कद्दू के बीज  

कद्दू के बीज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है क्योंकि ये इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। साथ ही इसके सेवन से आपका ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है।  

Pumkin Seeds
Image Source : INSTAGRAM/TR955__वजन कम करना है तो खाएं कद्दू के बीज 

वजन कम करना है तो खाएं कद्दू के बीज 

कद्दू के बीज वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे स्नैक्स में से एक है। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो आपकी क्रेविंग को कंट्रोल में रखता है। 

अस्थमा के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन 5 फूड्स का सेवन, आज ही करें डाइट से दूर

बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज में एक तरह का अमीनो पाया जाता है जिसे 'कुकुर्बिटिन' कहते हैं। इसे बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। इसके अलावा कद्दू के बीज में विटामिन सी भी होता है जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

Good Sleep
Image Source : INSTAGRAM/TR955__ मुठ्ठी भर बीज खाने से अच्छी होगी रात की नींद 

मुट्ठी भर बीज खाने से अच्छी होगी रात की नींद 

कद्दू के बीज में सेरोटोनिन होता है, ये एक प्राकृतिक रसायन है।  इसका असर अच्छी नींद के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आपकी नींद की क्वालिटी अच्छी रहती है। ये काफी आसान और नेचुरल तरीका है। 

थायरॉइड के मरीज हैं तो तुरंत बंद कर दें इन पांच फूड्स का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

हार्ट के लिए अच्छे हैं कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में हेल्दी फैट्स होते हैं, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके हार्ट के लिए अच्छे होते हैं। इन बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। 

इस तरह से करें कद्दू के बीज का सेवन 

  • सूखे भुने हुए कद्दू के बीज को नाश्ते में ले सकते हैं
  • कद्दू के बीजों को पीसकर सलाद और करी में मिला सकते हैं
  • कपकेक को कच्चे या भुने हुए कद्दू के बीजों से गार्निश कर सकते हैं
  • घर के बने सॉस में मिला सकते हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।