1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत हुए ligament tear के शिकार, कितनी गंभीर होती है ये चोट जानें इसके बारे में सबकुछ

कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत हुए ligament tear के शिकार, कितनी गंभीर होती है ये चोट जानें इसके बारे में सबकुछ

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 05, 2023 11:59 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 12:15 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत लिगामेंट टियर (ligament tear in hindi) के शिकार हो गए हैं। आइए, जानते हैं क्या है ये।

Rishabh Pant’s ligament tear- India TV Hindi
Rishabh Pant’s ligament tear

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का हाल ही में कार एक्सीडेंट (rishabh pant accident) हुआ था, जिसके बाद उन्हें सिर, घुटने और टखने में चोट आई थी। अब बताया जा रहा है कि उनका लिगामेंट टूट (ligament tear) गया है और इस ऑपरेशन और इलाज के लिए उन्हें मुंबई एयरलिफ्ट करवाया गया है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है कि ये असल में ये है क्या। ये कोई चोट है या बीमारी। तो, बता दें कि लिगामेंट टियर एक प्रकार की लिगामेंट इंजरी (ligament injury) है। 

ligament tear
Image Source : FREEPIKligament tear

किन कारणों से होती है ये लिगामेंट इंजरी-Causes of ligament tear in hindi

ये लिगामेंट इंजरी जिसे मेडिकल टर्म में लिगामेंट टियर (ligament tear in hindi) कहते हैं असल में सॉफ्ट टिशूज (soft tissue) का फटना है। लिगामेंट कोलेजन टिश्यू की एक बैंड है, जो दो या दो से अधिक हड्डियों को एक जोड़ से जोड़ता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को स्थिरता के साथ काम करने में मदद करता है। लेकिन, कई बार इन कारणों से ये टिश्यू फट जाती है। जैसे-

-अचानक लगी चोट से जैसे एक्सीडेंट
-अचानक चलते समय मुड़ जाने से जिससे लिगामेंट पर अचानक प्रेशर आए
- खेल और फिटनेस एक्टिविटी के कारण
- घुटनों में मोच के दौरान

आंखों से उतर जाएगा चश्मा अगर अपनाएंगे बाबा रामदेव के ये टिप्स, नहीं होगी मायोपिया और ड्राई आई की समस्या

लिगामेंट टियर के लक्षण-Ligament tear symptoms in hindi

लिगामेंट टियर के बाद सबसे पहले तो तेज खिंचाव वाला दर्द होता है। इसके बाद अकड़न और हड्डी के टूटने के जैसा दर्द महसूस होता है। साथ ही कई बार इसमें लंबे समय तक रहने वाली सूजन भी रहती है जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।

रह-रह कर पेशाब में जलन और कमर के निचले हिस्से में दर्द से हैं परेशान? हो सकते हैं किडनी की इस बीमारी का संकेत

आम जीवन में लिगामेंट टियर से कैसे बचें और इलाज-Prevention Tips 

अचानक किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को करने से बचें। दूसरा कभी ऐसा हो तो पहले चोट वाली जगह पर आइस पैक लगाएं जो कि सूजन को कम करने की कोशिश करेगी। उसके ऊपर से पट्टी बांधे और डॉक्टर के पास जाएं। ताकि जांच करके चोट की गंभीरता का पता लगाया जा सके। अगर चोट गंभीर होती है तो डॉक्टर लिगामेंट रिपेयर (Ligament Repair) के लिए लिगामेंट सर्जरी की सलाह भी दे सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।