1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रह-रह कर पेशाब में जलन और कमर के निचले हिस्से में दर्द से हैं परेशान? हो सकते हैं किडनी की इस बीमारी का संकेत

रह-रह कर पेशाब में जलन और कमर के निचले हिस्से में दर्द से हैं परेशान? हो सकते हैं किडनी की इस बीमारी का संकेत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 05, 2023 07:41 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 07:41 am IST

किडनी में जब गड़बड़ियां शुरू होती हैं तो इसका असर सबसे पहले हमारे मल-मूत्र प्रणाली पर दिखता है। ऐसे में आपको इस बीमारी के बारे में जानना चाहिए।

Kidney stone - India TV Hindi
Kidney stone Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और डाइट का असर आपके शरीर के साथ इनके जरूरी अंगों पर भी नजर आता है। जैसे कि किडनी में पथरी की बीमारी। दरअसल, किडनी में पथरी की बीमारी (Kidney Stone Causes) शरीर में पानी की कमी, नमक के बढ़ने, वेस्ट प्रोडक्ट के ज्यादा होने या फिर एस्ट्रोजन बढ़ने के कारण हो सकती है। हालांकि, कारण चाहे जो हो इसके लक्षण तेजी से शरीर में नजर आने लगते हैं। तो, आइए आज हम आपको किडनी में पथरी के लक्षणों (Symptoms Of kidney Stone in Hindi) से अवगत करवाते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना किसी के लिए भी गंभीर हो सकता है।

 Kidney stone symptoms
Image Source : FREEPIK Kidney stone symptoms

किडनी में पथरी के 5 लक्षण- Kidney stone symptoms in hindi

1. कमर के निचले हिस्से में दर्द

पीठ के निचले हिस्से या कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना किडनी में पथरी का गंभीर लक्षण हो सकता है। यह दर्द एक सुस्त दर्द के रूप में शुरू हो सकता है जो आ और जा सकता है। लेकिन, समय के साथ यह गंभीर भी हो सकता है।

चीनी से ज्यादा फायदेमंद है नमक के साथ दही का सेवन, जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

2. पेशाब में जलन महसूस करना

जब पथरी आपके मूत्रवाहिनी और आपके मूत्राशय के बीच के क्षेत्र में पहुंचती है, तो आपको पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव हो सकता है। दरअसल, ये पेशाब में रूकावट पैदा करती है और ऐसे में इन लक्षण को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

3. मतली और उल्टी

जैसे-जैसे पथरी आपके मूत्रवाहिनी में जाती है, पतली नलियां जो पेशाब को आपके गुर्दे से आपके मूत्राशय तक जाने देती हैं उनमें दर्द रह सकता है और ये पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। इससे शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट बाहर नहीं निकल पाता है और मतली और उल्टी की समस्या होती है।

इन 5 कारणों से सर्दियों में रोज खाएं 2 अंडे, Vitamin D और B12 की कमी होगी दूर

4. मल का रंग बदलना

अगर आपके मल का रंग लगातार बदल रहा है और ये गुलाबी या भूरे रंग का नजर आ रहा है तो ये हेमट्यूरिया का संकेत हो सकता है। इसमें मूत्र मार्ग की अस्तर कोशिकाओं पर पथरी का सीधा प्रभाव पड़ता है जिससे ब्लीडिंग होती है। ये पत्थर के आकार और प्रभाव के आधार पर हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।