1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जरूरत से अधिक कर रहे हैं पिस्ता का सेवन? तो हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

जरूरत से अधिक कर रहे हैं पिस्ता का सेवन? तो हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 11, 2022 07:05 am IST,  Updated : Feb 11, 2022 07:06 am IST

पिस्ता में प्रोटीन भरपूर रूप से होता है, लेकिन प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं।

पिस्ता- India TV Hindi
पिस्ता Image Source : FREEPIK

ठंड के मौसम में लोग ड्राई फ्रूट्स अधिक खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को पिस्ता खाना अधिक पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन घातक हो सकता है। जी हां इससे किडनी डैमेज, सांस से जुड़ी बीमारी और डायरिया की समस्या हो सकती है। पिस्ता में प्रोटीन भरपूर रूप से होता है, लेकिन प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि पिस्ता का अधिक सेवन करने से शरीर कौन-कौन सी समस्याओं की चपेट में आ सकता है-

सांस लेने में परेशानी-

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है पिस्ता का अधिक सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है। पिस्ता का सेवन अस्थमा और सांस से जुड़ी परेशानी होने पर किया जा सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन न करें। दरअसल, पिस्ता में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है, जिसका स्तर ब्लड में बढ़ने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 

डायबिटीज-
डायबिटीज की समस्या में पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा लो हो सकता है। दवाई के साथ-साथ पिस्ता का सेवन अधिक मात्रा में करने से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।

किडनी हो सकती है डैमेज-
जब आप जरूरत से ज्यादा पिस्ता का सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिसके कारण किडनी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाती है और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

एलर्जी-
कुछ लोगों को हाई प्रोटीन से एलर्जी होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप पिस्ता का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इससे स्किन पर रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है।

डायरिया-
ज्यादा मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से डायरिया की परेशानी हो सकती है। शरीर में प्रोटीन की अधिकता की वजह से आपको कब्ज, पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्या बढ़ सकती है।

एक दिन में खाएं कितना पिस्ता-
हेल्थ एक्सपर्ट के हिसाब से हर दिन आप 30 पिस्ता खा सकते हैं। खासकर अगर आप हाई कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो 30 पिस्ता पूरे दिन में खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप हाई प्रोटीन ले रहे हैं, तो 30 से कम पिस्ता खाएं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।