1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टेस्ट के चक्कर में ये लोग ना खाएं ज्यादा आम, हो सकते हैं भारी नुकसान

टेस्ट के चक्कर में ये लोग ना खाएं ज्यादा आम, हो सकते हैं भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 05:13 pm IST

आम का सेवन अगर आप ज्यादा मात्रा में करते हैं तो कई बीमारियों को आप न्यौता देते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा आम खाने के नुकसान के बारे में।

SIDE EFFECTS OF MANGO- India TV Hindi
ज्यादा आम खाने के नुकसान Image Source : PIXABAY

हेल्थ डेस्क: आम को फलों का राजा कहा जाता है, ये एक ऐसा फल है जो सभी को पसंद आता है, बच्चे हों या बूढ़े आम का मजा हर कोई लेना चाहता है। गर्मियां शुरू हो गई हैं और आम का सीजन भी दस्तक दे चुका है, ऐसे में लोग आम खाने के लिए तैयार हैं। आम टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है, आम में विटामिन ए, सी और डी पाया जाता है। गर्मायों में आम लू से भी बचाता है, लेकिन आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वरना स्वाद के चक्कर में आम खाने से नुकसान भी काफी होते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं आम खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं।

​वजन का बढ़ना

आम में कैलरीज बहुत ज्यादा होती है, आम की कैलरीज ऐसे तो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं हैं मगर यदि आप ज्यादा आम का सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि  जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं वो आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

जोड़ों में दर्द और अकड़न से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए अर्थराइटिस से छुटकारा पाने का कारगर इलाज

मुंहासे की समस्या

आम गर्म होता है इसलिए अगर ज्यादा आम खाएंगे तो आपको फुंसी और मुंहासों को सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग पहले से मुंहासे की समस्या से परेशान हैं उन्हें सीमित मात्रा में आम का सेवन करना चाहिए, वरना दिक्कत बढ़ सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ाए

डायबिटिक लोगों के लिए आम का सीजन बेहद पीड़ादायक होता है, इतना टेस्टी फल होता है मगर आम में मौजूद नेचुरल शुगर इतनी ज्यादा होती है कि शुगर वालों को आम से दूर ही रहना चाहिए। 

इन लोगों को अधिक मात्रा में तरबूज खाना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह देगा भारी नुकसान

पेट खराब होना

आम को पचने में मुश्किल होती है, इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए आम के अधिक सेवन से पेट खराब होना या दस्त लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 

​एलर्जी 

कई लोगों को आम से एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। बेहतर होगा कि एक दिन में सिर्फ एक आम का सेवन ही करें।

 

इन लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए लीची का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।