Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ऊंची तकिया पर सोने वाले हो जाएं सावधान, कहीं हो ना जाएं इन 3 बीमारियों के शिकार

ऊंची तकिया पर सोने वाले हो जाएं सावधान, कहीं हो ना जाएं इन 3 बीमारियों के शिकार

Written By: Pallavi Kumari Published : Dec 28, 2022 11:06 pm IST, Updated : Dec 28, 2022 11:06 pm IST

आप कैसे सोते हैं ये शरीर की कई सस्याओं को कम कर सकता है या फिर बढ़ा भी सकता है। ऐसे में ऊंचे तकिए पर सोने कितना सही है, जानते हैं।

sleep- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK sleep

क्या आप ऊंची तकिए पर सोते हैं? अगर हां, तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए और इसके नुकसानों के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, तकिए को अगर आप ऊंचा करके सोते हैं तो इससे आपके शरीर का पोजीशन बिगड़ जाता है। सबसे ज्यादा इसका असर आपकी हड्डियों पर दिखता है और नसों में भी इसके कारण सूजन आ सकती है। इसके अलावा इसके कारण आप सुबह शरीर दर्द और दूसरी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। कैसे, तो जानते हैं ऊंची तकिए पर सोने के नुकसान।

high_pillow
Image Source : FREEPIKhigh_pillow

ऊंची तकिए पर सोने के नुकसान -Side effects of sleeping on high pillow in hindi 

1. परेशान कर सकता है स्लिप डिस्क का दर्द-Sleep disk

स्लिप डिस्क का दर्द, ऊंची तकिए पर सोने से ज्यादा परेशान कर सकता है। दरअसल स्लिप डिस्क, छोटी-छोटी गद्देदार डिस्क होती है जो कि हड्डियों को सहारा देती है। लेकिन, जब आप ऊंची तकिए पर सोते हैं तो इन मांसपेशियों में सूजन आने लगता है, जिसकी वजह से आपकी रीढ़ की हड्डी और शरीर में दर्द हो सकता है। 

इन 4 समस्याओं में नारियल पानी का सेवन है फायदेमंद, शरीर को मिलेंगे कई अन्य लाभ

2. बढ़ सकती है सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या-Cervical spondylosis

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या ऊंची तकिए पर सोने से और बढ़ सकती है। इस दौरान आपके गर्दन में तेज दर्द हो सकता है और ये आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को ये बीमारी नहीं है उनमें ये इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है। 

3. पिंपल्स की समस्या-Pimples

पिंपल्स की समस्या ऊंची तकिए पर सोने से और बढ़ सकती है। दरअसल, जब आप ऊंची तकिए पर सोते हैं तो स्किन को नुकसान होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित रहता है। इसके अलावा ये स्किन पोर्स को नुकसान पहुंचाता है और इस तरह ये एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है। तो, ऊंचे तकिए पर सोने से बचें। 

क्या आपको ज्यादा ठंड लगती है? शरीर में हो सकती है इन 4 चीजों की कमी

अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं

इस तरह से ऊंची तकिए पर सोने से गर्दन में अकड़न की समस्या रह सकती है। रात भर आपकी नींद प्रभावित रह सकती है,  कंधों और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। सिर के पिछले हिस्से, पीठ और गर्दन में दर्द रह सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement