स्लिप डिस्क के कारण उठने-बैठने और झुकने में हो रही परेशानी तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये टिप्स, जल्द मिलेगा आराम
स्लिप डिस्क के कारण उठने-बैठने और झुकने में हो रही परेशानी तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये टिप्स, जल्द मिलेगा आराम
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 09, 2020 09:36 am IST,
Updated : Aug 09, 2020 09:45 am IST
स्वामी रामदेव ने स्लिप डिस्क से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ योगासन और प्राणायाम बताए हैं। अगर आप आराम-आराम से इन्हें करेंगे तो आपको दर्द में राहत मिलेगी।
Image Source : INDIA TV
स्लिप डिस्क के कारण उठने-बैठने और झुकने में हो रही परेशानी तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये यौगिक टिप्स, हर दर्द से मिलेगा रिलीफ
हमारे शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा स्पाइन है। पूरा शरीर इसी स्पाइन पर टिका होता है। कई लोगों को चलने, उठने यहां तक कि बैठने में भी दिक्कत होती है। धीरे-धीरे ये समस्या और बढ़ जाती है तो स्लिप डिस्क का रूप ले लेती है। स्वामी रामदेव ने स्लिप डिस्क से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ योगासन और प्राणायाम बताए है। अगर आप आराम-आराम से इन्हें करेंगे तो आपको दर्द में राहत मिलेगी।
स्लिप डिस्क के लक्षण
कमर में दर्द की समस्या
कमर की मसल्स कमजोर हो जाती है
उठने, बैठने , झुकने में दिक्कत होना
पूरी रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर
दर्द का पूरे शरीर पर असर दिखना
स्लिप डिस्क के कारण
ज्यादा देर तक झुक कर काम करना
गलत तरीके से बैठने की आदत
वजनदार सामान उठा लेना
बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों का कमजोर होना
सूक्ष्म व्यायाम से होगा फायदा
गर्दन को दाएं बाएं घुमाएं
कोहनी मोड़कर हाथों को कंधों के पाए लाएं और कंधों को घुमाएं
गर्दन को आगे पीछे की ओर करें
मकरासन
रीढ़ की हड्डी के लिए उत्तम अभ्यास
स्लिप डिस्क के रोगी के लिए फायदेमंद
पीठ कमर दर्द में राहत
दिल को स्वस्थ रखने में कारगर
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है
मानसिक रोगों से बचाता है
भुजंगासन
मोटापा दूर करने में कारगर
कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनाता है
शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
मेटाबॉलिज्म सुधरता है
फेफड़ों और हार्ट की नसों के ब्लॉकेज खोलने में भी मदद मिलती है
शलभासन
कमर दर्द में राहत मिलती है
शरीर को लचीला बनाता है
कब्ज दूर करता है
वजन कम करने में सहायक
धनुरासन
कमर दर्द में आराम मिलता है
स्लिप डिस्क के रोगियों के लिए लाभकारी
मोटापा भी कम करता है
मर्कटासन
मानसिक शांति प्रदान देता है
पेट संबधी रोग दूर करता है
कमर की चर्बी को कम करता है
शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है
अर्ध पवनमुक्तासन
रीढ़ की हड्डी को मजबूती होती है
शरीर लचीला बनता है
शरीर को मजबूती मिलती है
हार्ड वर्क करने पर थकान कम होती है
पेट में भारीपन और कब्ज से निजात दिलाता है
बल्ड सर्कुलेशन ठीक रहता है
सेतुबंधासन
रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है
छाती, गर्दन और रीढ़ की स्ट्रेचिंग
सिल्प डिस्क में बहुत लाभकारी
पेट और सिर दर्द को दूर करता है
पाचन तंत्र सुधारता है
तनाव और डिप्रेशन से मुक्ति
एकपाद उत्तानासन
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
गैस और अपच को भगाता है
ये योगासन भी जरूर करें
कपालभाति
रोजाना सुबह शाम कपालभाति करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
मन को शांत रखता है।
थायराइड की समस्या से निजात दिलाता है।
सिगरेट की लत से छुड़ाने में मददगार है कपालभाति।
जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत हो जाती है तो उनके फेफड़े ब्लॉक हो जाते हैं। कपालभाति की मदद से फेफड़े की ब्लॉकेज को सही कर सकता है।
कपालभाति से क्रॉनिक लिवर, क्रॉनिक किडनी और फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।
हैपेटाइटिस की समस्या को भी कपालभाति दूर करने में मददगार है।
अनुलोम विलोम
तनाव को कम करता है।
कफ से संबंधित समस्या को दूर करता है।
मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है।
दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।
भस्त्रिका
इस प्राणायाम को रोजाना करने से हाइपरटेंशन, अस्थमा, हार्ट संबंधी बीमारी, टीवी, ट्यूमर, बीपी, लिवर सिरोसिस, साइनस, किसी भी तरह की एनर्जी और फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है।
भस्त्रिका करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण कैंसर की कोशिकाएं मर जाती हैं।