1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में ठंड लगने से हालत हो जाती है खराब, तुरंत आज़माएं ये आयुर्वेदिक उपाय; मिलेगा आराम

पेट में ठंड लगने से हालत हो जाती है खराब, तुरंत आज़माएं ये आयुर्वेदिक उपाय; मिलेगा आराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 04, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 07:13 pm IST

पेट में ठंड लग जाने की समस्या को हल्के में न लें। इससे आराम पाने के लिए तुरंत ये नुस्खे आज़माएँ। क्योंकि इसके कारण आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा।

Cold in the stomach- India TV Hindi
Cold in the stomach Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं। स्वेटर की कई लेयर्स पहनने के बाद भी आपको सर्दी-जुकाम हो जाता है। जो आम बता है लेकिन सर्दी के कारण अगर आपको डायरिया, दस्त या फिर उल्टियां हो रही हैं तो संभल जाए क्योंकि ऐसा पेट में ठंड लग जाने के कारण होती है। पेट में ठंड लग जाने की समस्या को हल्के में न लें। इसे तुरंत सही करे क्योंकि इसके कारण आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा।

पेट में लगी ठंड से निजात पाने के उपाय

  1. सौंफ, जीरा, अजवाइन और मेथी  है कारगर:  सौंफ, अजवाइन और मेथी का काढ़ा बना लें। इसका दिनभर सेवन करें। इससे किसी को पेट के ठंड लगने से दस्त हो गए हैं तो इससे लाभ मिलेगा। जीरा सहित हर एक चीज में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरस, एंटीसेप्टिक के साथ-साथ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर का तापमान नॉर्मल करते हैं।
  2. अदरक और शहद का पानी: अदरक और शहद और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कढ़ाई में पानी उबालें। उसमें केसर, डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे एक कप में निकालकर स्वाद के हिसाब से शहद मिला लें। दिन में तीन-चार बार लें। इससे बॉडी टेम्परेचर नॉर्मल हो जाएगा। वजन घटाने में असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, बस तीन चीजों से मिलाकर बनाएं ऐसे
  3. तुलसी, अदरक काढ़ा: तुलसी, अदरक, काली मिर्च , लौंग, हल्दी उबालकर थोड़ा सा केसर, शिलाजीत डालकर तुरंत पिला दें। इसका तुरंत पीने से शरीर का तापमान नॉर्मल हो जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

मोटापे का काल है दालचीनी, बस ऐसे करें इस्तेमाल बॉडी की झूलती-लटकती चर्बी होगी गायब

World Cancer Day 2024: निप्पल में दिखने वाले ये लक्षण हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत, खुद से ऐसे करें पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।