1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में कारगर हैं ये 6 प्राकृतिक उपाय

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में कारगर हैं ये 6 प्राकृतिक उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 20, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 04:00 pm IST

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट, ऑर्गन फेलियर, हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप घरेलू और प्राकृतिक उपायों की मदद से बॉडी में यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।

Uric acid- India TV Hindi
यूरिक एसिड Image Source : INSTAGRAM/BIOLIFEPRODUCTS

बॉडी में प्यूरिन नाम के तत्व के ब्रेकडाउन से यूरिक एसिड बनता है। अधिकतर यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती हैं। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है, तो किडनी के लिए इसे फिल्टर कर पाना मुश्किल हो जाता है। जिसके बाद यूरिक एसिड क्रिस्टल के रूप में हड्डियों के बीच इक्ट्ठा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट, गठिया-बाय, अर्थराइटिस समेत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर, हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी रहता है।  इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है अनहेल्दी लाइफस्टाइल।ऐसे में आप घरेलू और प्राकृतिक उपायों की मदद से बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर सकते हैं।

पानी

यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और सभी तरह के टॉक्सिक सब्सटेंस बाहर हो जाते हैं।

नींबू का रस

नींबू में विटामिन-सी की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर हैं। ऐसे में आप पानी में डालकर नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में मौजूद पोषक तत्व यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर हैं। इसके लिए आप एक चम्मच पानी में मिलाकर सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसमें कई तरह के विटामिन, फाइबर और कैरोटीनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करते हैं। 

बेकिंग सोडा

सभी घरों में पाया जाने वाला बेकिंग सोडा बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित करने में कारगर है। ऐसे में आप अपने खाने में बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

चेरी और जामुन

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी, चेरी और ब्लूबेरी काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हें अपनी डाइट में  जरूर शामिल करना चाहिए।

पढ़े हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें:-

Worst Food For Heart: हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है ज्यादा मैदा, चीनी और नमक का सेवन, करें परहेज

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें अलसी का सेवन, अपने आप कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

आम को कभी भी ना रखें फ्रिज में, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Disclaimer:यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।