आपका शरीर कई तरह के विटामिन्स और प्रोटीन से बना है। ऐसे में आपके शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी नहीं होनी चाहिए। एक सेहतमंद शरीर के लिए दूसरे विटामिन की तरह विटामिन B 12 भी एक बहुत ही ज़रूरी पोषक तत्व है। विटामिन B 12 रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाने में अहम योगदान देता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो आपको चरों तरफ से बीमारियां घेर सकती हैं। हाल ही में हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 70 प्रतिशत लोग विटामिन B 12 की कमी से परेशान हैं। इसकी कमी की वजह से ज़्यादातर लोगों को थकान और कमजोरी होने लगती है और फिर धीरे धीरे कई परेशानियां सामने आती हैं। इसलिए विटामिन B 12 की कमी आपके लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो, इससे पहले इनके इन सामन्य लक्षणों को पहचानें और उसपर अमल करना शुरू करें।
अगर आपको बार-बार थकान और कमजोरी महसूस हो रहा है। तो हो सकता है कि आपके बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी हो गई हो। दरअसल, विटामिन बी 12 की कमी से ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने लगती है, इसलिए हमेशा आलस और एनर्जी की कमी लगती है। B 12 की कमी होने का पहला संकेत है थकान और कमजोरी।
अगर आपकी याददाश्त कमजोर होने लगे या फिर किसी भी चीज़ को याद करने के लिए आपको अपने दिमाग पर बहुत ज़्यादा ज़ोर डालना पड़े तो हो सकता है आपके बॉडी में B 12 की कमी हो गई है। किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में आपको कई बार दिकक्त हो रही है। दिमाग हमेशा थका हुआ लग रहा है तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।
B 12 की कमी होने पर सबसे ज़्यादा असर नसों पर पड़ता है। जब नसें कमजोर होने लगती हैं तब हाथ और पैर में लगातार झुनझुनी होती है और सेंशेसन कम होने लगेगा। कभी-कभी हाथ-पैर कांपने लगेंगे। अगर विटामिन बी 12 की ज्यादा कमी हो गई है तो हाथ-पैर की नसें डैमेज होने लगेगी।
विटामिन बी 12 की कमी से आपको धुंधला दिखाई देने लगेगा और आंखों की रोशनी भी कम होने लगेगी। वहीं अगर मुंह में छाले पड़ने लगे तो यह भी विटामिन बी 12 की कमी का एक मुख्य लक्षण है।
संपादक की पसंद