1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलापन चंद दिनों में हो जाएगा दूर, बस रोजाना पीएं तीन चीजों से बना स्वामी रामदेव का बताया ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

दुबलापन चंद दिनों में हो जाएगा दूर, बस रोजाना पीएं तीन चीजों से बना स्वामी रामदेव का बताया ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2020 10:46 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 11:11 am IST

स्वामी रामदेव ने दुबले पन से छुटकारा पाने के लिए एक खास आयुर्वेदिक ड्रिंक बताया है। स्वामी रामदेव ने अनुसार रोजाना इस ड्रिंक को पीने से न केवल वजन बढ़ेगा बल्कि जिन बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही उन्हें भी इसे पीना चाहिए।

Swami Ramdev- India TV Hindi
स्वामी रामदेव के बताए इस आयुर्वेदिक ड्रिंक से चंद दिनों में ही दूर हो जाएगा दुबलापन, बस इन तीन चीजों का करना है इस्तेमाल Image Source : INDIA TV

कई लोग खाते तो बहुत हैं लेकिन उनके शरीर में खाना नहीं लगता। वो दुबले के दुबले ही रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जरूरत से ज्यादा स्लिम होना भी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में स्वामी रामदेव ने दुबले पन से छुटकारा पाने के लिए एक खास आयुर्वेदिक ड्रिंक बताया है। स्वामी रामदेव ने अनुसार रोजाना इस ड्रिंक को पीने से न केवल वजन बढ़ेगा बल्कि जिन बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही उन्हें भी इसे पीना चाहिए। जानिए आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने का तरीका। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने बताया कि जिन लोगों को दही और केले से एलर्जी हो उन्हें वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए। 

आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • दूध
  • केला
  • शतावर

ऐसे बनाएं ये ड्रिंक

इसके लिए सबसे पहले एक गिलास दूध मिक्सी के जार में डालें। अब इसमें दो केले छीलकर छोटे छोटे पीसेज में डालें। इसके साथ ही एक चम्मच शतावर डालें। अब जार को बंद कर मिक्सी चला दें। ये शेक बनकर तैयार है। इसे रोजाना एक गिलास पीने से जल्दी वजन बढ़ेगा। साथ ही अंडरवेट की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें 

  • हर रोज सुबह दूध और केला जरूर खाएं
  • आलू को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें
  • घी खाने से लाभ होगा, कैलोरी की अच्छी मात्रा
  • रोज दिन में एक मुट्ठी किशमिश खाएं
  • 3-4 बादाम रात में भिगोकर सुबह खाएं
  • अखरोट में शहद मिलाकर खाएं
  • मुनक्का, शतावर और अंजीर रोज खाएं

जिनको केले और दही से एलर्जी है वो इन चीजों का करें सेवन

  • हल्दी और दूध मिलाकर 
  • दूध के साथ शिलाजीत
  • दूध के साथ च्यवनप्राश लें
  • दूध में अश्वंगधा, शतावर और मसूली लें
  • दूध में खजूर, मुनक्का और अंजीर उबाल कर लें

कितनी लें कैलोरी

  • पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए 2500 कैलोरी
  • महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए 2000 कैलोरी

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

दुबलेपन या अंडरवेट से हैं परेशान? अपनाएं स्वामी रामदेव के ये टिप्स 20 दिन में दुबलेपन से पाएं छुटकारा

पेट की खराबी की वजह से होती है एसिडिटी, कोलाइटिस और कब्ज की समस्या, स्वामी रामदेव से जानें इसका यौगिक उपचार

थायराइड हो गया आउट ऑफ कंट्रोल तो स्वामी रामदेव के बताए रोजाना करें ये योगाभ्यास, चंद दिनों में दिखने लगेगा फर्क

खराब नर्वस सिस्टम है अल्माइजर और पार्किन्संस बीमारी की वजह, स्वामी रामदेव से जानें नसों से जुड़ी तमाम बीमारियों का अचूक उपाय

इम्यूनिटी बूस्ट होते ही कोसों दूर भागेगा कोरोना, बस रोजाना करें स्वामी रामदेव के बताए ये योगाभ्यास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।