1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से हैं परेशान तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, तेजी से बढ़ेगा आपका वजन

दुबलेपन से हैं परेशान तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, तेजी से बढ़ेगा आपका वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 02:15 pm IST

जिस तरह बढ़ा हुआ वजन बड़ी समस्या है उसी तरह कई लोगों को कम वजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे बढ़ाए तेजी से अपना वजन।  

दुबलेपन से हैं परेशान तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, तेजी से बढ़ेगा आपका वजन- India TV Hindi
दुबलेपन से हैं परेशान तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, तेजी से बढ़ेगा आपका वजन Image Source : INSTAGRAM/HEALTHFITNESS306

आमतौर आज के समय पर अधिकतर लोग मोटापा से परेशान हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो दुबलेपन के शिकार है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए हम कई तरह की दवाओं के अलावा सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ चीजों का सेवन करके आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। 

पनीर 

पनीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन, कैल्शिम के साथ पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और फैट होता है जो आपको व जन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना थोड़ा पनीर का सेवन जरूर करे। 

सर्दियों में बढ़ जाता है साइनस की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

चॉकलेट 
जहां चॉकलेट आपके मूड को सही करने में मदद करता है। वहीं यह वजन बढ़ाने में भी  कारगर है। दरअसल  चॉकलेट में काफी ज्यादा कैलोरी होती हैं जो शरीर में रिक्तता को भर देती हैं।

आलू
आलू में भरपूर मात्रा में  कार्बोहाइड्रेट और फैट पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपका इसका सेवन आप विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। 

वजन घटाने में असरदार हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही से खाना कर दें शुरू

दूध और दही
दूध और दही का भरपूर सेवन करें। दूध में चाहें तो मखाना डालकर खीर बनाकर का सकते हैं। इससे  शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा की कमी पूरी होगी। रोज दिन में कम से कम दो गिलास दूध का सेवन करने से दो महीने में ही दुबलापन कम हो जाता है। 
 
केले
केलों में भरपूर कैलोरी होती है। इसलिए रोजाना सुबह एक गिलास दूध के साथ 2-3 केलों का सेवन जरूर करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

सर्दियों में रोजाना करें गोंद का सेवन, ब्लड शुगर, मोटापा सहित इन रोगों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।